अध्यात्म

Diwali 2024: दिवाली के दिन अपनी राशि के अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, मां लक्ष्मी की मिलेगी विशेष कृपा

Diwali 2024: क्या अब तक है परेशान की इस दिवाली किस रंग के कपड़े पहने जिससे आपका दिन शुभ हो ? ज्योतिष विद्या के अनुसार जानें अपनी राशि के हिसाब से अपना शुभ रंग।

Image

Diwali 2024

Diwali 2024: दियें और पटाखों के त्योहार दिवाली में उमंगें और खुशियां रौशनी के रूप में हमारे घरों में प्रवेश करती हैं। दिवाली के दिन पूजा-पाठ करने से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। दिवाली का उत्सव घर में सुख, वैभव और समृद्धि लाता है। दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को पड़ती है और यह त्योहार लगातार पांच दिनों तक का रहता है जो कि धनतेरस से शुरू हो भाई दूज पर खत्म होता हैं। लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है दिवाली में अपने कपड़ों को चुनने में। दिवाली के कपड़ों में रंगों का भी बहुत महत्व है। ज्योतिष विद्या के अनुसार हर राशि के लिए शुभ रंग होता हैं जिसको धारण करने से व्यक्ति के विचार-आचरणों में उन्नति होती है। ऐसे में आइए जानें दीवाली के दिन राशि के अनुसार किन रंगों का वस्त्र धारण करना चाहिए।

दिवाली के दिन इन रंगों का वस्त्र करें धारण

1. मेष – इन राशि वालों को लाल रंग या उससे मिलते-जुलते कपड़े पहने चाहिए। लाल रंग शक्ति को समर्पित है और यह माता लक्ष्मी की पूजन विधि में लाल रंग की विशेष महत्वता हैं।

2. वृषभ – इस राशि के व्यक्तियों को नीले रंग या उसके समान रंग के कपड़े पहनने चाहिए जिससे उनके जीवन में समृद्धि बढ़ेगी।

3. मिथुन – नारंगी रंग के कप्प्दे पहनने से मिथुन राशि वाले व्यक्तियों की भाग्य उदय होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

4. कर्क – कर्क राशि वाले व्यक्तियों के लिए हरा रंग पहनना चाहिए जिससे उनको सुख और शांति मिलती है।

5. सिंह – भूरे (ब्राउन) रंग के कपडे पहनने से सिंह राशि ववालों को अत्यधिक लाभ पहुँचता है।

6. कन्या – कन्या राशि वाले व्यक्तियों को सफेद या ऑफ वाइट रंग के कपडे पहनने चाहिए जिससे की उनके जीवन में धन की हानि न हो और कंगाली न आये।

7. तुला – पीला या धनि रंग पहनने से तुला राशि वालों को कष्टों से मुक्ति मिलती और उनके कार्य सिद्ध होते है।

8. वृश्चिक – इन राशि वाले व्यक्ति को दिवाली के दिन मैरून रंग यानी भूरे-लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

9. धनु – बैंगनी (पर्पल) रंग के कपड़े पहनने चाहिए जिससे उनको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा।

10. मकर – नीले रंग के कपडे पहनने से मकर राशि वालों के जीवन खुशियाँ खिलखिला कर आएँगी और उन्हें सफलता प्रदान करेंगी।

11. कुंभ – दिवाली के दिन कुंभ राशि वालों को ग्रे रंग के कपडे पहनने चाहिए जिससे उनके जीवन में सुख और समृद्धि आएगी।

12. मीन – मीन राशि वाले व्यक्तियों को गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चहिये जिससे उनको खुशी और उन्नति मिलें।

इस दिवाली को अपने परिजनों के साथ मनाये और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद अर्जिओत करें। अपने कपड़ों के रंग को खरीदते और पहनते समय ध्यान दे कि रंग आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताते है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article