अध्यात्म

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा में क्या खाते हैं, ऐसा खास होना चाहिए श्रद्धालुओं का खानपान

Kanwar Yatra 2025 (कांवड़ यात्रा 2025): सावन के साथ ही शिवभक्तों द्वारा की जाने वाली कांवड़ यात्रा शुरु हो चुकी है। इस पदयात्रा में हर साल हजारों-लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। ऐसे में कठिन यात्रा के दौरान भक्तों को खानपान का खास ख्याल रखना होता है। देखें आखिर कांवड़ यात्रा में क्या खाते हैं, खानपान कैसा होना चाहिए।

Image

कांवड़ यात्रा में क्या खाते हैं (Photo Credit-Istock)

Kanwar Yatra 2025 (कांवड़ यात्रा 2025): कांवड़ यात्रा सावन मास के साथ ही 11 जुलाई से शुरु हो चुकी है। कांवड़ यात्रा श्रद्धा और संयम का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें भक्तगण शिव जी का आशीर्वाद पाने तो अपनी दिली मनोकामनाएं पूर्ण करने हेतु कठिन तपस्या कर पदयात्रा करते हैं। इस यात्रा के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखा जाता है, क्योंकि पदयात्रा में शारीरिक शक्ति बहुत आवश्यक होती है। ऐसे में देखें आखिर कांवड़ यात्रा में क्या खाते हैं, खानपान कैसा होना चाहिए।

कांवड़ यात्रा में क्या खाते हैं?

कांवड़ यात्रा में भक्तों द्वारा सात्विक आहार का सेवन करने पर ध्यान दिया जाता है। यात्रा के दौरान बहुत मसालेदार, तला भुना तो खासतौर से मांसाहारी खाया छुआ तक नहीं जाता है। यात्रा के समय भक्तों को केवल शाकाहारी भोजन ही करना चाहिए। जिसमें फल, सब्जी, अनाज से लेकर ड्राई फ्रूट्स आदि शामिल हों।

Kanwariyas during Kawad Yatra (Photo: iStock)

Kanwariyas during Kawad Yatra (Photo: iStock)

कांवड़यात्रा में क्या खा सकते हैं

फल और सूखे मेवे - कांवड़ यात्रा के दौरान भक्त फल जैसे केला, सेब, संतरा खा सकते हैं। मौसमी फल खाएंगे तो बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही साथ सूखे मेवे या ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, खजूर, काजू, किशमिश आदि खाना भी बहुत लाभदायक हो सकता है।

दूध और दही - दूध से बने उत्पाद जैसे छाछ, दही और पनीर का सेवन किया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं।

साबुत अनाज - चना, गुड़, मूंगफली समेत अन्य साबुत अनाज भी यात्रा के दौरान खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है।

हल्के व्यंजन - यात्रा में कई लोग बहुत भारी खाना खाने की गलती कर देते हैं। हालांकि आपको कांवड़ यात्रा में खिचड़ी, दलिया, उपमा, पोहा जैसे हल्के व्यंजन ही खाने चाहिए।

Kanwar Yatra 2025 Food (Photo Credit-Istock)

Kanwar Yatra 2025 Food (Photo Credit-Istock)

कांवड़ यात्रा में क्या नहीं खाते हैं ?

- मांस, मछली और अंडे जैसा कोई भी नॉन-वेज भोजन नहीं खाया जाता।

- प्याज, लहसुन और मशरूम से परहेज किया जाता है, क्योंकि ये तामसिक माने जाते हैं।

- शराब और धूम्रपान जैसी नशीली चीजों से दूर रहा जाता है।

कांवड़ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को जरूर ही ऐसा खानपान रखना चाहिए। साथ ही साथ पानी या किसी प्रकार का इलेक्ट्रोलाइट लेते रहना चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान डिहाइड्रेशन न हो।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article