Kangana Ranaut Kalighat Temple Visit : क्यों खास है कोलकाता का कालीघाट मंदिर, जहां कंगना रनौत ने किए दर्शन, जानिए क्या है इस मंदिर का इतिहास

Kangana Ranaut Kalighat Temple Visit : बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने 7 अप्रैल मंगलवार को कोलकाता स्थित प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में दर्शन किए। ये काली मंदिर बेहद खास है, आइए जानते हैं कि इसकी क्या विशेषताएं हैं।

Kangana Ranaut Kalighat Temple Visit : बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत मंगलवार को कोलकाता दौरे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ मां के चरणों में पुष्प अर्पित किए और देश व पश्चिम बंगाल की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Kangana Ranaut Kalighat Temple Visit क्यों खास है कालीघाट मंदिर कोलकाता

क्यों खास है कालीघाट मंदिर कोलकाता

कंगना ने मंदिर के पुजारियों से आशीर्वाद लिया और उन्होंने अपनी इस यात्रा को भक्ति और आध्यात्मिक अनुभव बताया। कंगना की यात्रा आध्यात्मिक और राजनीतिक रूप से बेहद ही खास मानी जा रही है। दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी ने उन्हें अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और कई बड़े नेता भी शामिल हैं, जिनके साथ कंगना को भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी।

End of Feed