Kamada Ekadashi Kab Hai 2024: हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। ये एकादशी व्रत हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी होती है। इस साल कामदा एकादशी का व्रत 19 अप्रैल 2024 को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी साधक सच्चे मन से कामदा एकादशी का व्रत रखता है और विष्णु जी की विधिवत उपासना करता है। उसके सारे पाप कर्म कटते हैं और उसको मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत और क्या है इसकी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त।
Kamada Ekadashi Kab Hai 2024 (कामदा एकादशी व्रत डेट 2024)
कामदा एकादशी का व्रत हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि की शुरुआत 18 अप्रैल को शाम में 5 बजकर 32 मिनट पर होगी। इसके साथ ही इस तिथि का समापन 19 अप्रैल को रात में 8 बजकर 5 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार ये व्रत 19 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए पूरा दिन शुभ होता है।कामदा एकादशी पारण टाइम (Kamada Ekadashi Paran Time 2024)
इस साल कामदा एकादशी का व्रत का पारण 20 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 20 मिनट से लेकर 8 बजकर 26 मिनट तक का समय पारण के लिए उचित रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में एकादशी व्रत का पारण कर सकते हैं।Kamada Ekadashi Puja Vidhi (कामदा एकादशी पूजा विधि)
कामदा एकादशी के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर व्रत का संकल्प लें।उसके बाद घर के मंदिर में साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर विष्णु जी मूर्ति स्थापित करें।
फिर भगवान विष्णु को पीले फूल, अक्षत,चंदन और तुलसी दल अर्पित करें।
उसके बाद कामदा एकादशी व्रत कथा का पाठ करें।
फिर विष्णु जी की आरती करें और भोग लगाएं।
अंत में भोग लगा हुआ प्रसाद सब में बांटे।
