Kalki Jayanti 2025: कब है कल्कि जयंती? यहां से नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kalki Jayanti 2025: भगवान कल्कि को जगत के पालनहार भगवान विष्णु का दसवां अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कलयुग के अंतिम चरण में भगवान कल्कि रूप में अवतार लेंगे। आइए जानते हैं कल्कि जयंती इस साल कब मनाई जाएगी और इसके महत्व के बारे में।

Kalki Jayanti 2025: हिंदू धर्म में कल्कि जयंती के पर्व का खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के दसवें अवतार भगवान कल्कि के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान कल्कि की पूजा- अर्चना की जाती है। कल्कि पुराण के अंतर्गत भगवान विष्णु के कल्कि अवतार का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। कल्कि पुराण के अनुसार जब कलयुग में पाप अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाएगा और कलयुग का अंतिम चरण होगा। तब भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि का जन्म होगा। कल्कि जयंती सावन की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाई जाती है। आइए जानते हैं इस साल कल्कि जयंती कब मनाई जाएगी।

कल्कि जयंती 2025 (Photo Source: Canva)

कब कल्कि जयंती 2025 (Kalki Jayanti 2025 Date)

कल्कि जयंती का पर्व हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल कल्कि जयंती का पर्व 30 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कल्कि की पूजा की जाती है।

End of Feed