Kalashtami 2024: कालाष्टमी का व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। कालाष्टमी पर्व भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन काल भैरव देव की पूजा और व्रत करने से साधक को सुख की प्राप्ति होती है और सभी प्रकार की चिंताओं से मुक्ति मिलती है। काल भैरव की उपासना करने से अकाल मृत्यु के भय से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र महीने का कालाष्टमी व्रत कब रखा जाएगा।
चैत्र मास कालाष्टमी व्रत 2024 (Kalashtami 2024 Date)
चैत्र माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 1 अप्रैल को रात 9:09 बजे शुरू होगी और इस तिथि का समापन 2 अप्रैल को रात 8 बजे होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार कालाष्टमी का व्रत 2 अप्रैल को किया जाएगा। इसी दिन शीतला अष्टमी का भी व्रत किया जाएगा।
कालाष्टमी व्रत विधि (Kalashtami Vrat Puja Vidhi)
- कालाष्टमी के दिन ब्रह्म बेला में उठकर काल भैरव देव का ध्यान करें।
- इसके बाद स्नान करें, साफ कपड़े पहनें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इ
- सके बाद चौकी पर कपड़ा बिछाकर काल भैरव देव की मूर्ति या तस्वीर रखें।
- अब उन्हें बेल पत्र, धतूरा, फल, फूल आदि चढ़ाएं।
- अब दीपक जलाएं, आरती करें और सच्चे मन से भैरव कवच का पाठ करें।
- अगले दिन स्नान पूजा के बाद इस व्रत का पारण करें।
