Kalash Visarjan 2026 Date : शारदीय नवरात्रि का कलश विसर्जन कब करें, 19 या 20 अक्टूबर- जानें सही समय और पूरी विधि

Kalash Visarjan 2026 kab hai (Kalash Visarjan 2026 Date Time): शारदीय नवरात्रि में कलश विसर्जन 19 या 20 अक्टूबर को कब करें? जानें शुभ समय, पूजा विधि, कलश के नारियल, जल और जौ का क्या करना चाहिए।

Shardiya Navratri 2026 Kalash Visarjan Date and Time: शारदीय नवरात्रि में जिस श्रद्धा के साथ घर में मां दुर्गा का स्वागत किया जाता है, उसी भाव से नवरात्रि के अंत में उन्हें विदाई भी दी जाती है। नवरात्रि के पहले दिन स्थापित किए गए कलश का विसर्जन इसी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हुई थी और इसका समापन 20 अक्टूबर 2026 को होगा। ऐसे में भक्तों के मन में सवाल है कि कलश विसर्जन 19 अक्टूबर को करना चाहिए या 20 अक्टूबर को? क्या महानवमी पर कन्या पूजन और हवन के बाद कलश उठाया जा सकता है या विजयादशमी का इंतजार करना चाहिए? आइए जानते हैं कलश विसर्जन की सही तारीख, समय और घर पर इसकी सरल विधि।

Kalash Visarjan 2026 kab hai, Kalash Visarjan 2026 Date Time

कलश विसर्जन कब है 2026 में, जानें शारदीय नवरात्रि कलश विसर्जन की डेट और विधि (AI Image)

शारदीय नवरात्रि 2026 में कलश विसर्जन कब है (Kalash Visarjan 2026 Date)

इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को हुई थी। पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी का संधिकाल है, जबकि 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी।

End of Feed