Kajari Teej 2025 Date: कजरी तीज कब है 2025 में? जानें कजरी तीज की सही तिथि, पूजा का मुहूर्त और पूजा की संपूर्ण विधि

Kajari Teej 2025 Date, Puja Muhurat, Puja Vidhi: हर साल भाद्रपद यानी कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है। साल 2025 में कजरी तीज कब है? इसकी सही डेट हर कोई सर्च कर रहा है। ऐसे में आपको यहां से कजरी तीज की तिथि के साथ शुभ मुहूर्त भी यहां मिलेगा। साथ ही यहां कजरी तीज व्रत पूजा विधि भी बताई गई है।

Kajari Teej 2025 Date, Puja Muhurat, Puja Vidhi: भाद्रपद 10 अगस्त से शुरू हो रहा है और भाद्रपद में ही कजरी तीज मनाया जाता है। ये हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है। इस व्रत की पौराणिक कथा के अनुसार कजरी तीज का व्रत पहली बार माता पार्वती ने रखा था। इस व्रत को करने से पति-पत्नी के जीवन में प्रेम और खुशहाली बनी रहती है।अविवाहित लड़कियां भी इस व्रत को करती हैं, जिससे उन्हें मनचाहा वर मिलता है। इस व्रत की महिमा के बारे में कहा जाता है कि इसे करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं, संतान का आशीर्वाद मिलता है और खुशहाली आती है।

कजरी तीज 2025 तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि (photo source: canva)

कजरी तीज कब है 2025 में?

कजरी तीज चूंकि हर साल ही भाद्रपद यानी कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है, इसलिए साल 2025 में इसे 12 अगस्त 2025, दिन मंगलवार के दिन मनाया जाएगा।

End of Feed