Kaal Bhairav Jayanti ke Upay: काल भैरव जयंती पर जरूर करें ये 4 उपाय, दूर होंगी जीवन की बाधाएं

Kaal Bhairav Jayanti ke Upay: काल भैरव जयंती 1 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान कालभैरव की पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

Kaal Bhairav Jayanti ke Upay: हिंदू धर्म में काल भैरव जयंती का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। भगवान काल भैरव को भगवान शिव का रौद्र स्वरूप और काशी का कोतवाल कहा जाता है। मान्यता है कि उनकी विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों को भय, नकारात्मकता और जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इस साल काल भैरव जयंती 1 दिसंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त बाबा काल भैरव की पूजा-अर्चना करने के साथ कई विशेष उपाय भी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन उपायों को करने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर करने और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। आइए जानते हैं काल भैरव जयंती पर किए जाने वाले ऐसे 4 खास उपाय, जिन्हें करना बेहद शुभ माना जाता है।

Kaal Bhairav Jayanti ke Upay

काल भैरव जयंती के उपाय

1. सरसों के तेल का दीपक जलाएं

काल भैरव जयंती के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि शाम के समय प्रदोष काल में भैरव मंदिर या घर के पूजा स्थल पर भगवान काल भैरव की तस्वीर के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। धार्मिक विश्वास के अनुसार, इससे व्यक्ति के मन का भय कम होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। दीपक जलाते समय भगवान से सुख-शांति और संकटों से मुक्ति की प्रार्थना करें।

2. काले कुत्ते को भोजन कराएं

धार्मिक मान्यताओं में कुत्ते को भगवान काल भैरव का वाहन माना गया है। यही वजह है कि काल भैरव जयंती पर काले कुत्ते को भोजन कराना विशेष फलदायी बताया जाता है। इस दिन काले कुत्ते को मीठी रोटी, गुड़-चना या अन्य उपयुक्त भोजन खिला सकते हैं। कुछ मान्यताओं में दो रंग वाले कुत्ते को भोजन कराने का भी उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान काल भैरव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है। हालांकि, पशु को भोजन कराते समय उसकी सेहत और जरूरतों का भी ध्यान रखना चाहिए।

3. काल भैरव मंत्र का जाप

काल भैरव जयंती पर मंत्र जाप और धार्मिक पाठ का भी विशेष महत्व है। इस दिन सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान काल भैरव की पूजा करें। इसके बाद शांत मन से उनके मंत्र 'ॐ कालभैरवाय नमः' का 108 बार जाप करें। इसके अलावा काल भैरव अष्टक या भैरव चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और भक्ति के साथ मंत्र जाप करने से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है।

4. इन चीजों का भोग लगाएं

काल भैरव जयंती पर काली उड़द की दाल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन काले कपड़े में काली उड़द की दाल बांधकर भगवान काल भैरव को अर्पित करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा बाबा को जलेबी, इमरती, मीठी रोटी और नारियल का भोग लगाया जा सकता है। पूजा के बाद प्रसाद को परिवार के सदस्यों और जरूरतमंद लोगों में बांटें। धार्मिक विश्वास है कि ऐसा करने से भगवान काल भैरव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

डिस्क्लेमर - यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। लेख में किए गए दावों की Times Now Navbharat पुष्टि नहीं करता है। किसी भी धार्मिक सलाह को अमल में लाने से पहले जानकारी की राय जरूर लें।

End Article
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस औ...

End of Feed