Jyeshtha Purnima 2023 kyu rakhte hai (ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के लाभ और उपाय): सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि और इस तिथि पर रखे गए व्रतों का खूब महत्व होता है। ऐसा ही एक सिद्ध व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर रखा जाता है, जिसे ज्येष्ठ पूर्णिमा या जेठ पूर्णिमा कहते हैं। विधि और विधान से जो कोई भी जातक इस तिथि पर पूर्णिमा का व्रत रख लेता है, उसके जीवन का उद्धार होना निश्चित माना जाता है। इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 4 जून रविवार को रखा जाएगा, जिस दिन चंद्रदेव, श्री विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन अर्चन कर जातकों के जीवन की सभी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। यहां देखें ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत रखने से क्या लाभ मिलते है अथवा ज्येष्ठ पूर्णिमा के उपाय क्या क्या हैं।
ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के लाभ, Jyeshtha Purnima vrat benefits
हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर रखा जाने वाला ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत सनातन धर्म में बहुत मान्यता प्राप्त व्रत है। जिसको विधिपूर्वक करने से बहुत लाभ होते हैं। देखें ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत करने के फायदे -
- आर्थिक संकट होगा दूर
- पारिवारिक रिश्तों में आती है सुख, शांति
- जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है
- कुंडली में चंद्र की दशा प्रबल होती है
- रुके हुए काम अपने आप बनने लगेंगे
- वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाएगा
- कामकाज में आ रही सारी बाधाएं दूर होंगी
- चंद्र दोष दूर होता है या कमज़ोर चांद की स्थिति ठीक होती है
Jyeshtha Purnima Vrat Upay, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के उपाय क्या हैं
- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अगर जातक पैसों से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या का निवारण करना चाहते हैं, तो माता लक्ष्मी को हल्दी का टीका लगी हुई 11 कौड़ियां अर्पित जरूर करें। फिर अगले दिन उन्हीं कौड़ियों को किसी साफ लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखने से बहुत लाभ मिलता है।
- व्यापार या नौकरी में किसी तरह की बाधा या रुकावट महसुस कर रहे हैं, तो ऐसे में एक पानी के कुएं में चम्मच से दूध डाल दें। ऐसा करने से आपकी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
- शादीशुदा जीवन में किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि पूर्ण बनाने के लिए पति और पत्नि दोनों मिलकर चंद्रदेव को दूध और अर्घ्य चढ़ाएं।
- काम का पैसा कहीं अटक गया है, तो रुके हुए पैसे को प्राप्त करने हेतु ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कच्चा दूध और मीठा डालकर जरूर ही पीपल के पेड़ की जड़ों में चढ़ा दें।
- लाल कपड़े में अलसी और बरगद के पेड़ की जड़ को बांध दें। फिर इस कपड़े को अपने सोने वाले कमरे के बिस्तर के तकिए के नीचे रख लें, इस उपाय से शादीशुदा जीवन का तनाव दूर होता है।
