ज्येष्ठ माह में करें ये 5 धार्मिक कार्य, जीवन से दूर होंगी सभी बाधाएं, मिलेगा अद्भुत फल

Jyeshtha Month 2025: ज्येष्ठ महीना 13 मई 2025 से शुरू हो गया है जो 11 जून तक रहेगा। सनातन धर्म में इस महीने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दौरान पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। कहते हैं बड़ा मंगल के दिन व्रत रखने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। चलिए जानते हैं ज्येष्ठ महीने के विशेष उपायों के बारे में।

Jyeshtha Month 2025: ज्येष्ठ माह बहुत ही पवित्र माह होता है। इस माह में शिव पूजा व हनुमान जी की उपासना का बहुत महत्व है। पूजा, पाठ व दान का बहुत महत्व है। यह माह पुण्य प्राप्ति व आध्यात्मिक उत्कर्ष का पुनीत व स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है। शिव उपासना के रूप में यह माह प्रसिद्ध है। इस माह भगवान राम व कृष्ण की पूजा की जाती है। जीवन में संयम व त्याग बहुत आवश्यक है। हमें इस माह आलस्य व क्रोध पर विजय प्राप्त करके संयम पूर्वक जीवन जीते हुए हरि चरणों की भक्ति प्राप्त करनी है। जानिए इस महीने में किन उपायों को करके पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

गर्मी के कारण करें दान व पुण्य

इस माह से गर्मी तेजी से बढ़ना प्रारम्भ करती है। इस माह हम अपने घर के छतों पर विहंगों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करें। गाय तथा गौशालाओं के लिए गुड़ व जल की व्यवस्था करें। एक दान पात्र बना लें व उसमें नियमित कुछ द्रव्य पूरे माह निकालते रहें। यही कार्य अन्न के लिए भी करें। नियमित एक व्यक्ति के भोजन के बराबर अन्न निकालते रहें।

End of Feed