Jur Sital 2026: जुड़ शीतल कब है 2026 में, क्या आज मनाया जा रहा है ये पर्व, जानें कहां और क्यों मनाते हैं ये त्योहार

Jur Sital 2026: बिहार की परंपरा में जुड़ शीतल का पर्व एक विशेष स्थान रखता है। यहां देखें कि जुड़ शीतल कब है 2026 में और क्या है इसका महत्व। क्या आज जुड़ शीतल है।

Jur Sital 2026: मिथिला की समृद्ध लोकसंस्कृति में कई ऐसे पर्व हैं, जो प्रकृति, जीवनशैली और पारिवारिक परंपराओं से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्हीं में से एक है जुड़ शीतल, जिसे मैथिली नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और प्रकृति के अनुरूप जीने की सीख भी देता है। यहां जानें कि जुड़ शीतल की डेट क्या है 2026 में। क्या आज ही ये त्योहार मनाया जा रहा है।

jur sital kab hai 2026 bihar, jur sital images

जुड़ शीतल 2026 कब है

जुड़ शीतल 2026 कब है

वर्ष 2026 में जुड़ शीतल का पर्व 15 अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार यह पर्व सतुआनी (सत्तुआन) के अगले दिन मनाया जाता है, इसलिए इसकी तिथि हर साल 14 या 15 अप्रैल के आसपास पड़ती है। हालांकि मैथिली कैलेंडर के अनुसार नववर्ष की शुरुआत 14 अप्रैल से मानी जाती है, लेकिन जुड़ शीतल का उत्सव अगले दिन पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है।

End of Feed