अध्यात्म

Jupiter Transit In Taurus 2024: गुरु के वृषभ राशि में गोचर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा खूब प्यार

Jupiter Transit In Taurus 2024: ज्योतिषशास्त्र अनुसार किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करता है। मई में देवगुरु बृहस्पति राशि बदलने जा रहे हैं। गुरु के राशि बदलने से कुछ राशियों के प्रेम जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Jupiter Transit In Taurus 2024 Effects

Jupiter Transit In Taurus 2024: देवगुरु बृहस्पति 1 मई 2024 की दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। गुरु को शुभ कार्यों, शादी-ब्याह, विकास और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में वृषभ राशि में गुरु का गोचर कई राशि वालों के जीवन को प्रभावित करेगा। ज्योतिष अनुसार जब बृहस्पति देव यानी गुरु ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करता है तब जातक भौतिक सुखों से दूर होकर अध्यात्म की तरफ बढ़ने लगते हैं। इस दौरान व्यक्ति काफी मेहनती भी हो जाता है। जिससे करियर में शुभ परिणाम प्राप्त होने लगते हैं। जानिए गुरु का गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

मीन राशि

गुरु के गोचर का सबसे ज्यादा लाभ मीन राशि वालों को मिलेगा। इस राशि के लोगों के जीवन में चल रही वैवाहिक समस्याएं दूर होंगी। पति-पत्नी के बीच में आपसी तालमेल बढ़ेगा। इस दौरान परिवार के हर एक सदस्य से संबंध मजबूत होंगे। करियर में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए अपने पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी का हर काम में पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी ये गोचर लकी साबित होगा। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। जो लोग संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।

कन्या राशि

इस दौरान कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वैवाहिक संबंध मजबूत होगा। परिवार वालों का हर काम में पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article