छप्परफाड़ होगा इन 6 राशियों को धनलाभ, बुध के नक्षत्र में पहुंच गए गुरु

Jupiter Ashlesha Nakshatra Transit 2026: देवगुरु बृहस्पति ने 3 सितंबर को अश्लेषा नक्षत्र में गोचर कर लिया है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

Jupiter Ashlesha Nakshatra Transit 2026: देवगुरु बृहस्पति 3 सितंबर 2026 की शाम 7 बजकर 2 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश कर चुके हैं। बृहस्पति इस समय कर्क राशि में अपनी उच्च राशि में स्थित हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार गुरु ने 19 अगस्त को अश्लेषा के पहले पद में प्रवेश किया था और 3 सितंबर को शाम 7:02 बजे दूसरे पद में पहुंचे। ज्योतिष में बृहस्पति को ज्ञान, संतान, विवाह, धन, शिक्षा, भाग्य, गुरु, विस्तार और समृद्धि का कारक माना जाता है।

Jupiter Ashlesha Nakshatra Transit 2026  गुरु का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा

गुरु का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा

कर्क राशि में गुरु की स्थिति विशेष मजबूत मानी जाती है। अब गुरु अश्लेषा नक्षत्र में हैं, जिसके स्वामी बुध हैं। ऐसे में गुरु के ज्ञान और विस्तार का संबंध बुध की बुद्धि, कम्युनिकेशन, व्यापार, गणना और रणनीति से जुड़ता है। गुरु इस दौरान कर्क से अपनी पांचवीं दृष्टि वृश्चिक, सातवीं दृष्टि मकर और नौवीं दृष्टि मीन पर डाल रहे हैं। यही दृष्टियां कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण लाभ के रास्ते खोलती हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि 3 सितंबर को गुरु के अश्लेषा के दूसरे पद में पहुंचने के समय वह कर्क राशि में ही बने हुए हैं और उनकी स्थिति मजबूत है।

End of Feed