अध्यात्म

June Vivah Muhurat 2025: जून में विवाह के सिर्फ 6 शुभ मुहूर्त, नोट कर लें डेट और टाइम

June Vivah Muhurat 2025 (जून विवाह मुहूर्त 2025): विवाह भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण संस्कार है, जिसमें शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, विवाह के लिए शुभ तिथि, नक्षत्र, करण, योग और चंद्र व तारा बल का विचार किया जाता है। चलिए जानते हैं जून में किस-किस दिन शादी के मुहूर्त रहने वाले हैं।

Image

June Vivah Muhurat 2025

June Vivah Muhurat 2025 (जून विवाह मुहूर्त 2025): हिंदू धर्म में विवाह को सोलह संस्कारों में से एक प्रमुख संस्कार माना गया है। विवाह का मुहूर्त इसलिए देखा जाता है ताकि वर-वधू के वैवाहिक जीवन में सदैव खुशियां बनी रहे। शुभ मुहूर्त में विवाह करने से ग्रह-नक्षत्रों का सकारात्मक प्रभाव मिलता है और नवदंपति को देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जून 2025 में विवाह के लिए कई शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। यदि आप इस महीने में विवाह की योजना बना रहे हैं, तो इन तिथियों पर विचार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं जून में शादी-ब्याह के शुभ मुहूर्त कब-कब रहेंगे।

June Vivah Muhurat 2025 (जून विवाह मुहूर्त 2025)

दिनांक नक्षत्रतिथिमुहूर्त का समय
02 जून 2025, सोमवारमाघसप्तमीसुबह 08 बजकर 20 मिनट से रात 08 बजकर 34 मिनट तक
03 जून 2025, मंगलवारउत्तराफाल्गुनीनवमीरात 12 बजकर 58 मिनट से सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक
04 जून 2025 (बुधवार)उत्तराफाल्गुनी व हस्तनवमी, दशमीसुबह 05 बजकर 44 मिनट से सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक
05 जून 2025, गुरुवारहस्तदशमीसुबह 05 बजकर 18 मिनट से सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक
07 जून 2025, शनिवार स्वातिद्वादशीसुबह 09 बजकर 40 मिनट से सुबह 11 बजकर 18 मिनट तक
08 जून 2025, रविवारविशाखा, स्वातित्रयोदशीदोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक

नोट: अपनी और अपने जीवनसाथी की जन्म कुंडली के अनुसार सबसे सटीक शुभ मुहूर्त जानने के लिए किसी अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें। वे आपकी कुंडली के ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर सर्वोत्तम मुहूर्त का चयन कर सकते हैं, जिससे आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article