Devshayani Ekadashi And Yogini Ekadashi 2023 Kab Hai (जून में एकादशी कब है): जून का महीना शुरू हो गया है। इस महीने योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi Kab Hai) और देनशयनी एकादशी (Dev Shayani Ekadashi 2023) पड़ेगी। सनातन धर्म में दोनों ही एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। आषाढ़ मास (Ashad Maas) के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं तो इसी महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2023 Date) कहा जाता है। देवशयनी एकादशी को आषाढ़ी एकादशी (Ashadi Ekadashi 2023 Date), हरिशयनी एकादशी (Hari Shayani Ekadashi 2023) और पद्मनाभा एकादशी (Padmanabha Ekadashi 2023 Date) आदि नामों से भी जाना जाता है। पुराणों के अनुसार इस एकादशी से भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इसी दिन से चातुर्मास (Chaturmas Start Date 2023) भी शुरू हो जाता है। जानिए जून में पड़ने वाली एकादशियों की डेट और मुहूर्त।
Devshayani Ekadashi 2023 Date, Yogini Ekadashi Kab Hai 2023: जानिए देवशयनी एकादशी और योगिनी एकादशी कब है
जून में एकादशी कब है (June Mein Ekadashi Kab Hai)
| तारीख | एकादशी नाम | दिन | एकादशी तिथि | पारण मुहूर्त |
| 14 जून 2023 | योगिनी एकादशी | बुधवार | 13 जून 09:28 AM से 14 जून 08:48 AM | 15 जून को 04:52 AM से 07:34 AM तक |
| 15 जून 2023 | देवशयनी एकादशी | गुरुवार | 29 जून 03:18 AM से 30 जून 02:42 AM | 30 जून को 01:01 PM से 03:43 PM तक |
योगिनी एकादशी 2023 डेट और मुहूर्त (Yogini Ekadashi 2023 Date And Muhurat)
योगनी एकादशी इस बार 14 जून 2023, बुधवार को मनाई जाएगी। इस एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कहते हैं जो व्यक्ति इस एकादशी का व्रत करता है उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। योगिनी एकादशी की शुरुआत 13 जून 2023 की सुबह 9 बजकर 28 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 14 जून 2023 की सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर होगी। व्रत पारण मुहूर्त 15 जून की सुबह 4 बजकर 52 मिनट से सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
देवशनयी एकादशी 2023 डेट और मुहूर्त (Devshayani Ekadashi 2023 Date And Muhurat)
देवशयनी एकादशी इस बार 29 जून 2023 दिन गुरुवार को पड़ेगी। पुराणों अनुसार इस एकादशी से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और फिर चार महीने बाद उठते हैं। इस अवधि को चातुर्मास के नाम से जाना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। देवशयनी एकादशी की शुरुआत 29 जून की सुबह 3 बजकर 18 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 30 जून की सुबह 2 बजकर 42 मिनट पर होगी। देवशयनी एकादशी व्रत का पारण 30 जून की दोपहर 1 बजकर 1 मिनट से दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक किया जा सकेगा।
