अध्यात्म

June Born People Personality: कैसे होते हैं जून में पैदा हुए लोग, रोमांस और कला से रखते हैं रिश्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2023, 06:53 AM IST

June Born People Personality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जन्म से जुड़ा दिन, घड़ी और महीना कहीं न कहीं उसके स्वभाव को प्रभावित करता है। अर्थात इसके अनुसार व्यक्ति का स्वभाव, रहन-सहन और उसके भविष्य का अंदाजा जन्म की तिथि, तारीख और महीने से लगाया जा सकता हैं। यहां जानिए जून माह में जन्में लोगों की पर्सनैलिटी के बारे में।

Image

June Born People Personality (Istock)

June Born People Personality: ज्योतिष के अनुसार जन्म के समय, तारीख, दिन, महीने और साल का आपके जीवन और स्वभाव पर विशेष प्रभाव पड़ता है। दरअसल, इसकी मदद से व्यक्ति का व्यवहार और आचरण कैसा होगा इसका अनुमान लगाया जा सकता है। किसी विशेष महीने में जन्म लिए लोगों के व्यक्तित्व एक जैसे हो सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग स्वभाव से दयालु, क्रूर, रोमांटिक या फिर स्वतंत्र विचार के भी हो सकते हैं। इसके लिए ज्योतिष अनुसार, लोगों की पर्सनैलिटी के बारे में थोड़ी जानकारी होना जरूरी है। फिलहाल, हम बात कर रहे हैं जून के महीने में जन्में लोगों की। जून के महीने में जन्में लोगों का व्यवहार-विचार कैसा रहता है, आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

कैसा होता है जून में जन्में लोगों का व्यक्तित्व

ज्योतिष का कहना है कि जून में पैदा हुए लोग मिथुन और कर्क दोनों राशि के लक्षणों के मिश्रण होते हैं। वे मिथुन की तरह सामाजिक, अनुकूलनीय, मिलनसार, बौद्धिक रूप से उत्सुक और मल्टीटास्किंग होते हैं। वहीं, जून में जन्में लोगों का व्यक्तित्व कर्क राशि वालों की तरह संवेदनशील, सौम्य और अपने प्रियजनों की रक्षा करने वाला होता है।

स्वभाव से होते हैं संवेदनशील:

जून के महीने में जन्म लेने वाले लोग मूल रूप से कोमल स्वभाव के होते हैं। उनका दयालु और विनम्र स्वभाव यह सुनिश्चित करता है कि वे कभी भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते। इसके अलावा, ये लोग अपनी सहजता और स्वभाव से अपने आसपास के लोगों को खूब प्रभावित करते हैं।

किसी के अधीन रहना पसंद नहीं होता:

जून में पैदा हुए लोगों में एक स्वतंत्र भावना होती है। वे कभी भी दूसरों के अधीन रहना पसंद नहीं करते। न ही दूसरों के अधीन काम करना पसंद करते। अगर कोई उन पर अत्यधिक नियंत्रण करने की कोशिश करता है, तो उन्हें सहन करना मुश्किल हो जाता है।

रोमांटिक होते हैं जून में जन्में लोग:

जून में जन्में लोगों का एक सहज गुण उनका रोमांटिक होना है। वे हर रिश्ते में भावनात्मक बंधन बनाते हैं। हालांकि, ये सार्वजनिक रूप से अपने प्यार का इज़हार करना पसंद नहीं करते। लेकिन, गुप्त रूप से रोमांस का बहुत आनंद लेते हैं। ये लोग अपने रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं।

स्वभाव से होते हैं जीवंत:

जून में जन्म लेने वाले जातक स्वभाव से जीवंत होते हैं। वे अपने स्वभाव से अपने दोस्तों के दिलों में हमेशा जगह बनाए रहते हैं। वे अपनी मात्र उपस्थिति से सामाजिक समारोहों को सजीव बनाने की क्षमता रखते हैं।

गुस्सैल होते हैं जून में जन्में लोग:

जून के महीने में जन्म लेने वालों के बारे में यह भी कहा जाता है कि उनका मूड कभी भी बदल सकता है। ये लोग कुछ ही क्षणों में हंसी-मजाक से अचानक गुस्सा भी कर सकते हैं।

कला प्रेमी होते हैं जून में जन्में लोग:

जून में जिनका जन्म होता है, ज्योतिष के अनुसार वो लोग कला प्रेमी होते हैं। ऐसे लोगों को गायकी, डांसिंग, खेल, पेंटिंग आदि चीजों में खूब दिलचस्पी होती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article