अध्यात्म

June 2025 Festival Calendar: निर्जला एकादशी से लेकर जगन्नाथ यात्रा तक जून में पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

June 2025 Festival Calendar (जून महीने के व्रत-त्योहार): जून के महीने का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार निर्जला एकादशी माना जाता है। इस दिन भक्त निर्जला व्रत धारण करते हैं। इसके अलावा इस महीने में आने वाली जगन्नाथ यात्रा, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और आषाढ़ अमावस्या भी खास होती है। चलिए जानते हैं जून में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल यहां।

Image

जून 2025 व्रत त्योहार

June 2025 Festival Calendar (जून महीने के व्रत-त्योहार): जून में निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi), गंगा दशहरा (Ganga Dussehra), गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti), वट सावित्री पूर्णिमा व्रत (Vat Savitri Purnima Vrat), ज्येष्ठ पूर्णिमा, योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi), आषाढ़ अमावस्या, गुप्त नवरात्रि और जगन्नाथ यात्रा (Jagannath Yatra) समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। सनातन धर्म में इन सभी त्योहारों का विशेष महत्व माना गया है। जून के महीने में साल की सबसे बड़ी एकादशी भी पड़ती है। जिस वजह से इन महीने का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। यहां हम आपको बताएंगे जून में आने वाले सभी त्योहारों की लिस्ट।

जून 2025 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार (June 2025 Important Festivals)

गंगा दशहरा (5 जून): यह पर्व गंगा नदी के पृथ्वी पर अवतरण की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि गंगा स्नान से दस प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं।

निर्जला एकादशी (6 जून): यह हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण और कठिन एकादशियों में से एक है। इस दिन बिना अन्न और जल के व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस एक व्रत से साल भर की सभी 24 एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है।

वट सावित्री पूर्णिमा व्रत (10 जून): यह व्रत विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए रखती हैं। इसमें वट वृक्ष की पूजा की जाती है।

जगन्नाथ रथ यात्रा (27 जून): उड़ीसा के पुरी राज्‍य में भगवान जगन्‍नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान भगवान जगन्‍नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने रथ पर बैठकर पूरे नगर का भ्रमण करते हैं।

जून 2025 व्रत-त्योहार (June 2025 Festival Calendar)

1 जून, रविवार: स्कंद षष्ठी

3 जून, मंगलवार: धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी

4 जून, बुधवार: महेश नवमी

5 जून, गुरुवार: गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस

6 जून, शुक्रवार: गायत्री जयंती, निर्जला एकादशी

7 जून, शनिवार: वैष्णव निर्जला एकादशी, रामलक्ष्मण द्वादशी

8 जून, रविवार: रवि प्रदोष व्रत

9 जून, सोमवार: वैकासी विसाखम

10 जून, मंगलवार: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत

11 जून, बुधवार: कबीरदास जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा

12 जून, गुरुवार: आषाढ़ माह की शुरुआत

14 जून, शनिवार: कृष्णपिंगला संकष्टी चतुर्थी

15 जून, रविवार: मिथुन संक्रांति, फादर्स डे

18 जून, बुधवार: कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

21 जून, शनिवार: सबसे लंबा दिन (खगोलीय), अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योगिनी एकादशी

23 जून, सोमवार: मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)

25 जून, बुधवार: आषाढ़ अमावस्या

26 जून, गुरुवार: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ

27 जून, शुक्रवार: जगन्नाथ रथ यात्रा

28 जून, शनिवार: विनायक चतुर्थी

30 जून, सोममवार: स्कन्द षष्ठी

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article