June Shubh Muhurat 2023 (जून 2023 विवाह मुहूर्त): हिंदू धर्म में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से पहले शुभ मुहुर्त जानना जरूरी होता है। ऐसी मान्यता है कि शुभ मुहुर्त पर कार्य करने से कार्य में अड़चन नहीं आती है। अंग्रेजी कैलेंडर का छठा महीना जून प्रारंभ होने को है। ऐसे में अगर आप भी इस महीने कोई मांगलिक कार्य करने की सोच रहे हैं तो आपको शुभ मुहुर्त की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। दरअसल, जून में विवाह, गृह प्रवेश, खरीदारी, नामकरण आदि मांगलिक कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। साथ ही इसी महीने से चातुर्मास भी लगने वाले हैं, जिसके बाद से 5 महीने तक आप कोई भी शुभ कार्य नहीं कर पाएंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। तो चलिए जून माह में चातुर्मास से पहले विवाह, गृह प्रवेश या खरीदारी के लिए कौन-कौन से दिन शुभ हैं, आइए जानते हैं।
जून 2023 में शुभ विवाह मुहूर्त
- 1 जून, गुरुवार, मुहूर्त: सुबह 06:48 बजे से शाम 07:00 बजे तक
- 3 जून, शनिवार, मुहूर्त: सुबह 06:16 बजे से सुबह 11:16 बजे तक
- 5 जून, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 08:53 बजे से देर रात 01:23 बजे तक
- 6 जून, मंगलवार, मुहूर्त: देर रात 12:50 से सुबह 05:23 बजे तक
- 7 जून, बुधवार, मुहूर्त: सुबह 05:23 बजे से रात 09:02 बजे तक
- 11 जून, रविवार, मुहूर्त: दोपहर 02:32 बजे से अगली सुबह 05:23 बजे तक
- 12 जून, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 05:23 बजे से रात 09:58 बजे तक
- 23 जून, शुक्रवार, मुहूर्त: सुबह 04:32 बजे से अगली सुबह 05:24 बजे तक
- 24 जून, शनिवार, मुहूर्त: सुबह 05:24 बजे से सुबह 07:19 बजे तक
- 26 जून, सोमवार, मुहूर्त: दोपहर 01:19 बजे से अगली सुबह 05:25 बजे तक
- 27 जून, मंगलवार, मुहूर्त: सुबह 05:25 बजे से सुबह 06:24 बजे तक
जून 2023 में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त
- 1 जून: दोपहर 01:39 बजे से अगली सुबह 05:24 बजे तक
- 8 जून: सुबह 05:23 बजे से अगली सुबह 05:23 बजे तक
- 9 जून: सुबह 05:23 बजे से शाम 04:20 बजे तक
- 12 जून: दोपहर 1:49 बजे से अगली सुबह 05:23 बजे तक
- 21 जून: सुबह 05:24 बजे से दोपहर 03:09 बजे तक
- 26 जून: सूर्योदय से लेकर देर रात 02:04 बजे तक
- 28 जून: सुबह 05:26 बजे से पूरी रात तक
- 29 जून: सुबह 05:26 बजे से शाम 04:30 बजे तक
जून 2023 में जमीन, प्लॉट व मकान खरीदने का मुहूर्त
- 2 जून: सुबह 06:53 बजे से अगली सुबह 05:23 बजे तक
- 22 जून: सुबह 05:24 बजे से अगली सुबह 05:24 बजे तक
- 23 जून: सुबह 05:24 बजे से अगली सुबह 05:24 बजे तक
- 29 जून: शाम 04:30 बजे से अगली सुबह 05:26 बजे तक
- 30 जून: सुबह 05:26 बजे से अगली सुबह 05:27 बजे तक।
जून 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त
इस साल जून 2023 में गृह प्रवेश के लिए सिर्फ एक ही दिन यानी 12 जून का ही शुभ मुहूर्त है। इस दिन गृह प्रवेश का समय सुबह 10 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा, जो 13 जून को सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
2023 में कब से लगेगा चातुर्मास, When Is Chaturmas Started In 2023
पंचांग के अनुसार, हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास आरंभ हो जाता है। इस साल देवशयनी एकादशी 29 जून को है और इसी दिन से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे। साथ ही सभी मांगलिक कार्यों की मनाही हो जाती है। इसके बाद श्री हरी विष्णु सीधा 5 माह के बाद देवउठनी एकादशी को जागेंगे। तभी चातुर्मास का समापन होगा और सारे मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाएगी। आपको बता दें, इस बार देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को है। ऐसे में, 29 जून से लगने वाला चतुर्मास 23 नवंबर को खत्म होगा।
