Jaya Parvati Vrat 2024: हिंदू धर्म में जया पार्वती के व्रत का खास महत्व है। जया पार्वती का व्रत हर साल आषाढ़ महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस व्रत को रखने से सौभाग्य में वृ्द्धि होती है। जया पार्वती के व्रत को गौरी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। जया पार्वती का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। जया पार्वती का व्रत कुंवारी कन्या के द्वारा रखा मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए भी रखा जाता है। जया पार्वती व्रत करने से जीवन में सुख, समृद्धि आती है। आइए जानते हैं जया पार्वती का व्रत रखा जाता है।
Jaya Parvati Vrat 2024 (कब रखा जाएगा जया पार्वती का व्रत)
हिंदू पंचांग के अनुसार जया पार्वती का व्रत हर साल आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 19 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। इस व्रत को करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।Jaya Parvati Vrat 2024 Shubh Muhurat (जया पार्वती शुभ मुहूर्त 2024)
हिंदू पंचांग में के अनुसार इस साल जया पार्वती का व्रत 19 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। इस साल आषाढ़ महीने की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 जुलाई 2024 को रात 8 बजकर 44 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 19 जुलाई को शाम 07:41 पर होगा। ऐसे में जया पार्वती व्रत के लिए शुभ मुहूर्त 19 जुलाई को शाम 07:19 मिनट से लेकर 09:23 मिनट तक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।
Jaya Parvati Vrat Puja Vidhi (जया पार्वती पूजा विधि)
- जया पार्वती व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
- उसके बाद माता पार्वती की मूर्ति चौकी पर स्थापित करें।
- पूजा के दौरान माता पार्वती को चुनरी और सुहाग का सामान अर्पित करें।
- इस दिन माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं।
- अंत में माता पार्वती की कथा पढ़ें और आरती करें।
Jaya Parvati Vrat Importance (जया पार्वती महत्व)
सनातन धर्म में जया पार्वती के व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन का व्रत करने से व्रती को संतान सुख की प्राप्ति होती है और पति की भी लंबी आयु होती है। कुंवारी कन्या इस व्रत को इसलिए करती हैं कि उनको मनचाहे वर की प्राप्ति हो। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जया पार्वती का व्रत रखने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है।
