Jaya Ekadashi Vrat Katha: यहां पढ़ें जया एकादशी व्रत की कथा कहानी हिंदी में

Jaya Ekadashi 2024 Vrat Katha: माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी को ही जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है इस व्रत को करने से व्यक्ति को अपने सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। यहां जानिए जया एकादशी व्रत की कथा।

Jaya Ekadashi 2024 Vrat Katha In Hindi: सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाली जया एकादशी इस साल 20 फरवरी को यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है (Jaya Ekadashi Ki Kahani)। मान्यता है जो व्यक्ति विधि विधान जया एकादशी का व्रत रखता है उसे भूत, पिशाच आदि योनियों से मुक्ति मिल जाती है और तमाम सुखों की प्राप्ति होती है (Jaya Ekadashi Ki Katha)। कहते हैं इस एकादशी के महत्व के बारे में स्वयं भगवान कृष्ण ने धर्मराज युद्धिष्ठिर को बताया था। यहां जानिए जया एकादशी की कथा और महत्व।

jaya ekadashi vrat katha

Jaya Ekadashi Vrat Katha In Hindi

जया एकादशी की कथा (Jaya Ekadashi Vrat Katha)

पौराणिक कथा अनुसार देवराज इंद्र स्वर्ग में राज करते थे और अन्य सभी देवगण सुखपूर्वक स्वर्ग में रहा करते थे। एक समय इंद्र नंदन वन में अप्सराओं के साथ विहार कर रहे थे। उस समय गंधर्व गा रहे थे और गंधर्व कन्याएं नृत्य कर रही थी। इस उत्सव में माल्यवान नाम का गंधर्व लड़का और पुष्पावती नाम की एक गंधर्व लड़की भी शामिल थी। पुष्पवती माल्यवान को देखकर मोहित हो गई और उस पर काम-बाण चलाने लगी। दोनों एक दूसरे में इस तरह खो गए कि उन्होंने अपनी लय खो दी। इनके ठीक प्रकार न गाने से इंद्र देव इनके प्रेम को समझ गये और उन्होंने इसमें अपना अपमान समझ कर उनको शाप दे दिया।

End of Feed