Budh Pradosh Vrat Upay 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत महत्व बताया गया है। पंचांग के अनुसार हर महीने में दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं। एक प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष में तो दूसरा शुक्ल पक्ष मेंरखा जाता है। इस साल बुध प्रदोष व्रत 21 फरवरी 2024 को रखा जाएगा। इस दिन विधि- विधान से शिव जी की पूजा करने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है। भोलेनाथ की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। बुध प्रदोष के दिन कुछ उपायों को करने से भगवान शिव की कृपा साधक पर बनती है। आइए जानते हैं बुध प्रदोष व्रत के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Budh Pradosh Vrat Date (फरवरी बुध प्रदोष व्रत डेट 2024)
फरवरी महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 21 फरवरी 2024 को रखा जाएगा। इस दिन प्रदोष काल में शिव की पूजा की जाती है। शाम के समय मंदिर में जाकर शिव जी को जल चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।February Budh Pradosh Vrat Upay 2024 (बुध प्रदोष व्रत उपाय)
शिव जी का अभिषेक
प्रदोष व्रत के दिन संध्या के समय मंदिर जाकर भगवान शिव का जल, दूध या शहद से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपकी जो भी मनोकामना होगी वो जल्द ही पूरी हो जाएगी।
सुहाग का सामान चढ़ाएं
प्रदोष व्रत के दिन माता पार्वती और शिव की विधि- विधान से पूजा करके माता पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करें। ऐसा करने से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच मधुर संबंध स्थापित होंगे।
बेलपत्र चढ़ाएं
बुध प्रदोष के दिन पूजा के समय शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से अगर कोई संकट आने वाला होगा तो वह टल जाएगा।
मंत्र जाप
बुध प्रदोष के दिन पूजा के दौरान शिव मंत्र और शिव परिवार मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।
घी का दीपक जलाएं
प्रदोष व्रत के दिन मंदिर में जाकर शिवलिंग के सामने घी का दीपल जलाएं। ऐसा करने से घर में हो रही कलह, कलेश समाप्त होगी।
