January Panchak 2025 Date: जनवरी में कब- कब लगेगा पंचक, यहां जानिए डेट और नियम

January Panchak 2025 Date: पंचक हर महीने में पांच दिन के लिए लगता है। साल 2025 शुरू होने वाला है। ऐसे में आइए जानें जनवरी के महीने में पंचक कब लगेगा और इसके नियम के बारे में।

January Panchak 2025 Date: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक पांच प्रकार के होते हैं। रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक और मृत्यु पंचक। हिंदू धर्म के अनुसार पंचक के समय में किसी भी शुभ काम करने की मनाही होती है। हर महीने में पांच ऐसे दिन होते हैं। जिनमें कोई भी शुभ काम नहीं किये जाते हैं। साल 2025 में जनवरी महीने में पंचक की शुरुआत नये साल से ही हो जाएगी। जब चंद्रमा कुंभ या मीन राशि में प्रवेश करते हैं। उस समय में पंचक लगता है। पंचक के समय में चंद्रमा पांच नक्षत्रों से होकर गुजरते हैं, इसलिए ये समय शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं जनवरी 2025 में पंचक कब लगेगा और इसमें क्या करें क्या नहीं।

January Panchak 2025 Date (जनवरी पंचक डेट 2025)

साल 2025 में जनवरी के महीने में पंचक की शुरुआत 3 जनवरी 2025 से होगी और इसका समापन 7 जनवरी 2025 को होगा। ये पंचक 3 जनवरी को सुबह 11:55 मिनट से शुरू होगा और 7 जनवरी को शाम 5:44 तक रहेगा।

End of Feed