अध्यात्म

January Mangal Gochar 2025: जनवरी के महीने में मंगल करेंगे गोचर, इन राशि वालों को मिलेगा छप्पड़ फाड़ लाभ

January Mangal Gochar 2025: साल 2025 में जनवरी के महीने में मंगल ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। मंगल का ये गोचर कुछ राशि वालों को भरपूर लाभ दिलाएगा। ऐसे में आइए जानें जनवरी के मंगल गोचर से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।

Image

Mangal Gochar 2025

January Mangal Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस और परिक्रमा का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह मकर संक्रांति के बाद अपनी राशि बदलने वाले हैं। जनवरी के महीने में 21 जनवरी 2025 को मंगल अपनी राशि बदलेंगे। मंगल वक्री चाल चलते हुए इस दिन मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का इस राशि में गोचर सारी राशियों पर प्रभाव डालेगा। मंगल का ये गोचर 45 दिनों तक रहने वाला है। कुछ राशि के जातक को 45 दिनों तक बहुत ही लाभ मिलने वाला है। मंगल की ये अवस्था वक्री अवस्था रहेगी। आइए जानें मंगल गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

January Mangal Gochar Zodiac Effect (इन राशि वालों को होगा फायदा)

मेष राशि

मंगल का गोचर मेष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको व्यापार में बहुत लाभ होने वाला है। मंगल गोचर से आपके सेहत में भी फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस समय में आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक को मंगल गोचर से बहुत फायदा होने वाला है। यदि आप नौकरी करने वाले हैं तो आप नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही आप कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। आपके घर में नया वाहन आ सकता है। इसके साथ ही आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक मंगल गोचर से बहुत कुछ हासिल करेंगे। इस समय में आप नौकरी में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। यदि आपका कोई काम लंबा समय से अटका हुआ है तो वो पूरा हो सकता है।

कन्या राशि

मंगल गोचर कन्या राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। सामाजिक कार्यों की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है। इस समय में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article