January First Week Festival 2025: जनवरी के पहले सप्ताह में पड़ेंगे ये खास व्रत, त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

January First Week Festival 2025: साल 2025 की शुरुआत कई खास व्रत, त्योहार के साथ होगी। जनवरी के पहले सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत रखे जाएंगे। आइए जानें जनवरी 2025 के पहले सप्ताह के व्रत, त्योहार के बारे में।

January First Week Festival 2025: हिंदू धर्म में पौष का महीना बहुत ही खास माना जाता है। हिंदी का पौष मास अंग्रेजी का जनवरी महीना होता है। जनवरी का मास अंग्रेजी महीने का पहला मास माना जाता है। ये महीना व्रत, त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल नये साल की शुरुआत बुधवार के दिन हो रही है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करने से लाभ की प्राप्ति होगी। इस साल जनवरी के पहले सप्ताह में बहुत सारे मुख्य व्रत, त्योहार पड़ेंगे। इस सप्ताह में स्कंद षष्ठी और विनायक चतुर्थी जैसे खास व्रत रखे जाएंगे। आइए जानें जनवरी महीने के पहले सप्ताह के व्रत, त्योहार के बारे में।

January First Week Vrat, Tyohar (जनवरी पहला सप्ताह व्रत, त्योहार 2025)

  • 1 जनवरी 2025- अंग्रेजी नववर्ष
  • 3 जनवरी 2025- विनायक चतुर्थी
  • 5 जनवरी 2025- स्कंद षष्ठी
  • 06 जनवरी 2025- गुरु गोबिंद सिंह जयंती

January Festival Importance (जनवरी त्योहार महत्व)

जनवरी के महीने में बहुत ही खास व्रत, त्योहार आते हैं। ये महीना साल का पहला महीना होता है। इस महीने के सारे व्रत और त्योहार नई चीजों के आगमन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस महीने में ही मकर संक्रांति जैसा महत्वपूर्ण त्योहार मनाया जाता है। ये पर्व भारत में फसल कटाई के मौसम की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है।

End of Feed