January First Pradosh Vrat 2025: जनवरी महीने का पहला प्रदोष व्रत कब है? यहां जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

January First Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान है। ये व्रत हर मास में दो बार रखा जाता है। ऐसे में आइए जानें साल 2025 में जनवरी का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा। यहां जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त।

January First Pradosh Vrat 2025: सनातन परंपरा में प्रदोष व्रत का बहुत ही विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत का करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। संतान की तरक्की के लिए भी ये व्रत बहुत ही उत्तम माना जाता है। प्रदोष का व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। इस दिन प्रदोष काल में शिव जी की पूजा की जाती है, इसलिए इसे प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं जनवरी महीने का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।

January First Pradosh Vrat 2025 (जनवरी पहला प्रदोष व्रत डेट 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 11 जनवरी को सुबह 08 बजकर 21 मिनट पर होगी और इसका समापन 12 जनवरी को सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर होगा। ऐसे में जनवरी महीने का पहला प्रदोष व्रत 11 जनवरी 2025 को शनिवार के दिन रखा जाएगा।

January First Pradosh Vrat 2025 Shubh Muhurat (जनवरी पहला प्रदोष व्रत 2025 शुभ मुहूर्त)

जनवरी महीने का पहला प्रदोष व्रत 11 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहू्र्त शाम 05 बजकर 43 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 26 मिनट तक रहने वाला है।

End of Feed