अध्यात्म

january Ekadashi 2025 Date: जनवरी के महीने में कब- कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, यहां नोट करें तिथि और महत्व

january Ekadashi 2025 Date: एकादशी का व्रत सबसे उत्तम व्रत में से एक माना जाता है। ये व्रत हर महीने में दो बार आता है। आइए जानें जनवरी साल 2025 में एकादशी का व्रत कब- कब रखा जाएगा।

Image

january Ekadashi 2025 Date

january Ekadashi 2025 Date: सनातन धर्म में एकादशी के व्रत का बहुत अधिक महत्व है। ये व्रत हर मास के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। साल 2025 शुरू होने वाला है। एक साल में पूरे 24 एकादशी का व्रत रखा जाता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूरे विधि- विधान के साथ पूजा- अर्चना की जाती है। एकादशी का व्रत करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और सारे पापों से भी मुक्ति मिलती है। चलिए आइए जानते हैं जनवरी के महीने में एकादशी का व्रत किस- किस दिन रखा जाएगा।

january Ekadashi 2025 Date (जनवरी एकादशी डेट 2025)

पौष पुत्रदा एकादशी डेट 2025 (Paush Putrada Ekadashi 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस एकादशी तिथि की शुरुआत 09 जनवरी को सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर होगी और इसका समापन 10 जनवरी को सुबह 08 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में जनवरी पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 10 जनवरी 2025 को रखा जाएगा।

षटतिला एकादशी डेट 2025 (Shattila Ekadashi 2025 Date)

षटतिला एकादशी का व्रत हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस तिथि की शुरुआत 24 जनवरी शाम 05 बजकर 55 मिनट पर होगी और इसका समापन 25 जनवरी को शाम 07 बजकर 01 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार षटतिला एकादशी का व्रत 25 जनवरी 2025 को रखा जाएगा।

january Ekadashi Mahatav (जनवरी एकादशी महत्व)

शास्त्रों में जनवरी महीने की एकादशी तिथि का खास महत्व बताया गया है। जनवरी महीने की पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से साधक को पुत्र धन की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही षटतिला एकादशी का व्रत करने से साधक के सारे पापों से मुक्ति मिलती है। भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को एकादशी व्रत की महिमा बताई है। इस व्रत के तप से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article