अध्यात्म

January 2024 Pradosh Date: जनवरी माह में पड़ेंगे दो प्रदोष व्रत, जान लें सही डेट और महत्व

January 2024 Pradosh Vrat Date: सनातन परंपरा में प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा का विधान है। ये व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं जनवरी 2024 में किस- किस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

Image

January 2024 Pradosh Vrat Date

January 2024 Pradosh Vrat Date: हर महीने में दो त्रयोदशी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष की और दूसरी शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि। त्रयोदशी तिथि के दिन ही प्रदोष व्रत किया जाता है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में व्रत, पूजा, उपवास आदि पर बहुत जोर दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर व्यक्ति सच्चे मन से व्रत रखता है तो वह जो चाहे हासिल कर सकता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन शाम के समय में पूजा करना उचित माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं जनवरी में किस- किस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

January 2024 Pradosh Vrat Date (जनवरी प्रदोष व्रत डेट)

जनवरी महीने का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी मंगलवार के दिन रखा जाएगा। ये व्रत पौष महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन पड़ेगा। मंगलवार दिन होने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा।

जनवरी महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 23 जनवरी को होगा। ये व्रत पौष मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाएगा। ये व्रत भी मंगलवार को इसलिए इसको भी भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा।

प्रदोष व्रत महत्व ( Pradosh Vrat Importance)

शास्त्रों में प्रदोष व्रत का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन व्रत करने से साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। संतान की तरक्की के लिए भी प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है। प्रदोष का व्रत करने से हर तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में ही पूजा करनी चाहिए। प्रदोष काल में पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article