अध्यात्म

January Calendar 2024: जानें लोहड़ी, मकर संक्रांति, संकष्टी चतुर्थी, पुत्रदा एकादशी की तारीख

January 2024 Hindu Calendar: जनवरी नव वर्ष का पहला महीना होता है। इस महीने में कई व्रत-त्योहार पड़ते हैं। मकर संक्रांति, खिचड़ी, सकट, लोहड़ी, सफला एकादशी जनवरी के लोकप्रिय त्योहार हैं। यहां देखें जनवरी व्रत-त्योहार 2024 की पूरी लिस्ट।

Image

January 2024 Calendar, anuary Festivals 2024 In India

January 2024 Hindu Calendar (जनवरी 2024 कैलेंडर): जनवरी का महीना व्रत-त्योहारों से भरा रहेगा। इस महीने लोहड़ी, सफला एकादशी, मासिक शिवरात्रि, पौष अमावस्या, पोंगल, मकर संक्रांति, पुत्रदा एकादशी, सकट चौथ व्रत और पौष पूर्णिमा समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। वहीं इस महीने की 26 तारीख को गणतंत्र दिवस भी मनाया जाता है। अब जानिए जनवरी 2024 व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट तिथि और मुहूर्त समेत।

जनवरी 2024 हिंदू कैलेंडर (January 2024 Hindu Calendar)

3 जनवरी, बुधवार- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

4 जनवरी, गुरुवार- कालाष्टमी

7 जनवरी, रविवार- सफला एकादशी

9 जनवरी, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)

11 जनवरी, गुरुवार- पौष अमावस्या

13 जनवरी, शनिवार- लोहड़ी

14 जनवरी, रविवार- विनायक चतुर्थी

15 जनवरी, सोमवार- पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति, खिचड़ी

16 जनवरी, मंगलवार- माघ बिहु

17 जनवरी, बुधवार- गुरु गोबिन्द सिंह जयंती

18 जनवरी, गुरुवार- मासिक दुर्गाष्टमी

21 जनवरी, रविवार- पौष पुत्रदा एकादशी

23 जनवरी, मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)

25 जनवरी, गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत

26 जनवरी, शुक्रवार- गणतंत्र दिवस माघ प्रारंभ

29 जनवरी, सोमवार- संकष्टी चतुर्थी, सकट चौथ

जनवरी 2024 ग्रह परिवर्तन लिस्ट (January 2024 Grah Parivartan)

15 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव जब मकर राशि में गोचर शुरू करते हैं तो उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। 7 जनवरी को बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे तो 18 जनवरी को शुक्र भी धनु में आ जाएंगे। इसके अलावा शनि, गुरु और मंगल का गोचर इस महीने नहीं होगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article