Janmasthami 2023 Date: जानिए इस साल कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी, क्या है शुभ मुहूर्त और महत्व

Janmashtami 2023 Date: सनातन धर्म में अनेक देवी -देवाओं को पूजा जाता है। हर एक देवी -देवता का अपना एक विशेष स्थान है। हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का अवतारा माना गया है। हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव कृष्ण जन्म के रूप में मनाया जाता है।

Janmashtami 2023 Date ( कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी): सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का बेहद ही महत्व है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ये पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार को जगत के पालनहार भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु के 7 वें अवतार के रूप में श्री कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। भगवान कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था। मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि है। इस कारण मथुरा समेत पूरे उत्तर भारत में इस दिन को बेहद ही हर्षों उल्लास के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल जन्माष्टमी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा और क्या है इसका महत्व।

janamasthmi

Janmashtami 2023 Date ( कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी)

Janmasthami 2023 Date

इस बार इस पर्व को लेकर लोगों में काफी दुविधा बनी हुई है। इस साल जन्माष्टमी पर्व की दो तिथियां हो रही हैं, जिसके कारण लोग काफी संशय में हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार इस साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुभ शुरुआत 6 सितंबर 2023 को दोपहर के 3 बजकर 37 मिनट से हो रही है और इसका समापन 7 सितंबर 20203 को होगा। इस कारण यह पर्व इस बार 6 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा।

End of Feed