अध्यात्म

Janmashtami Upay In Hindi: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये घरेलू उपाय, घर बैठे मिलेगा बांके बिहारी का आशीर्वाद

Janmashtami Upay 2024 In Hindi: जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन कुछ उपायों को करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कृष्ण जी की कृपा प्राप्त करने के लिए जन्माष्टमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Janmashtami Upay 2024

Janmashtami Upay 2024 In Hindi: जन्माष्टमी का त्योहार हर वर्ष भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। ये पर्व खासतौर पर मथुरा और वृंदावन में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त 2024 को सोमवार के दिन पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के खास मौके पर कुछ विशेष उपायों को करने से बांके बिहारी की कृपा प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इन उपायों को करने से घर में हर प्रकार की सुख, समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी के घरेलू उपायों के बारे में।

Janmashtami Upay 2024 In Hindi (जन्माष्टमी उपाय 2024)

तुलसी दल उपाय

जन्माष्टमी के दिन आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इसके साथ ही इस दिन कृष्ण जी को भोग लगाते समय तुलसी दल जरूर अर्पित करना चाहिए। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को तुलसी अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में आ रही सारी समस्या समाप्त होगी और जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होगा।

मोर पंख उपाय

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अपने घर में मोर पंख जरूर लाएं। इस मोर पंख को भगवान कृष्ण को अर्पित करने के बाद अपनी तिजोरी में संभाल कर रख दें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही धन में भी वृद्धि होगी।

बांसुरी उपाय

भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत ही प्रिय है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अपने घर में बांसुरी जरूर लेकर आएं। इस दिन भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करनी चाहिए। चांदी की ना संभव हो तो बांस की बांसुरी अर्पित करें। ऐसा करने से आपके घर के सारे दुख, दर्द दूर हो जाएंगे और कृष्ण की कृपा प्राप्त होगी।

पान के पत्ते का उपाय

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को पान का पत्ता अर्पित करें। जन्माष्टमी के दिन उसी पान के पत्ते पर रोली से श्रीयंत्र लिख दें और उस पत्ते के अपने धन की स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी और कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

वैजयंती माला

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा के समय उनके गले में वैजयंती माला पहनाएं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही आपके जीवन में यदि कोई काम रूका हुआ है तो वो भी शीघ्र ही पूरा होगा।

माखन उपाय

भगवान कृष्ण को माखन और मिश्री बहुत ही प्रिय है, इसलिए जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को माखन और मिश्री का भोग अवश्य ही लगाएं। इस दिन कृष्ण को घर में बनाएं माखन का भोग लगाना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा करने से आपके संतान को तरक्की प्राप्त होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article