अध्यात्म

Janmashtami Vrat 2023 Kab Hai: आज और कल दोनों दिन रखा जाएगा जन्माष्टमी व्रत, यहां जानें पूजा मुहूर्त

Janmashtami Fast 2023 Date: इस बार जन्माष्टमी पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। जिस वजह से कोई 6 सितंबर को जन्माष्टमी व्रत रखेगा तो कोई 7 को। यहां आप जानेंगे जन्माष्टमी व्रत रखने की सही तारीख।

Image

Janmashtami Vrat 2023 Date And Time In India

krishna Janmashtami Vrat 2023 Date: इस साल कृष्ण जन्माष्टमी व्रत कब रखा जाएगा इसे लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। कुछ जगह ये व्रत 6 सितंबर को तो कुछ जगहों पर 7 सितंबर को रखे जाने की बात सामने आ रही है। दरअसल ये कन्फ्यूजन जन्माष्टमी पर्व दो दिन मनाए जाने के कारण हो रहा है। तो बता दें कि गृहस्थ लोग यानि आम लोग जन्माष्टमी व्रत 6 सितंबर बुधवार के दिन रखेंगे वहीं वैष्णव समुदाय के लोग 7 सितंबर को जन्माष्टमी व्रत रखेंगे (Janmashtami Fast Date)। अब जानिए 6 और 7 सितंबर दोनों ही दिन जन्माष्टमी व्रत पूजा और पारण का क्या रहेगा मुहूर्त।

Janmashtami Vrat 2023-जन्माष्टमी 6 सितंबर 2023 पूजा और पारण समय

6 सितंबर को जन्माष्टमी पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त रात 11:55 से 12:41 बजे तक रहेगा। वहीं जो लोग 6 सितंबर को जन्माष्टमी का व्रत करेंगे उनके लिए व्रत खोलने का समय 7 सितंबर की सुबह 06:01 बजे के बाद है।

Janmashtami Vrat 2023-जन्माष्टमी 7 सितंबर 2023 पूजा और पारण समय

7 सितंबर को जन्माष्टमी पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त रात 11:55 से 12:40 बजे तक रहेगा। वहीं जो लोग 7 सितंबर को जन्माष्टमी व्रत रखेंगे उनके लिए व्रत पारण का समय 8 सितंबर की सुबह 06:01 बजे के बाद का है।

जन्माष्टमी व्रत कैसे करें

जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठ जाएं। फिर स्नान कर भगवान की मंगला आरती करें और श्री कृष्ण जी के मंत्र का जाप करें। इसके बाद कृष्ण मंदिर दर्शन के लिए जाएं। फिर घर के मंदिर को सजाएं। लड्डू गोपाल को नए वस्त्र पहनाएं। घर पर कृष्ण जी के भोग के लिए पकवान बनाएं। फिर रात 12 बजे लड्डू गोपाल की विधि विधान पूजा कर मंगला आरती करें। उन्हें भोग अर्पित करें। इस दिन व्रत रखने वालों को अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो फलाहार ले सकते हैं। इस व्रत का पारण अगले दिन सू्र्योदय के बाद किया जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article