Lord Krishna Blessings Signs: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है, जो इस वर्ष आज 4 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन बड़ी संख्या में भक्तजन व्रत रखते हैं और रात 12 बजे श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद पूजा-अर्चना करते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी की रात को बेहद आध्यात्मिक और सिद्ध माना जाता है। शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात कुछ खास चीजों का दिखाई देना व कुछ विशेष अनुभव होना शुभ माना जाता है। आज यहां आप उन्हीं शुभ संकेतों और अनुभवों के बारे में जानेंगे, जिनका आज जन्माष्टमी की रात अनुभव होना घर में सुख, समृद्धि, धन, वैभव और यश आदि का संकेत हो सकता है।
श्रीकृष्ण आपसे खुश हैं या नहीं? ऐसे जानें
गाय या बछड़े का दिखाई देना
श्रीकृष्ण को गायों से अत्यधिक प्रेम था। जन्माष्टमी की रात यदि आपको घर के पास गाय या बछड़ा दिखाई देता है तो ये शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होगा और बीमारियां दूर होंगी।
चींटियों का निकलना
जन्माष्टमी की रात कृष्ण जी के भोग के पास काली चींटियों का निकलना शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये घर में मां लक्ष्मी यानी धन, सुख और समृद्धि के आने का संकेत है।
रंग-बिरंगी तितलियों का दिखाई देना
जन्माष्टमी की रात घर के आंगन या तुलसी के पौधे के आसपास बहुत सारी रंग-बिरंगी तितलियों का मंडराना शुभ होता है। इसे घर में सकारात्मकता और खुशहाली बढ़ने का संकेत माना जाता है।
बांसुरी की आवाज सुनाई देना
जन्माष्टमी की आधी रात अचानक से बांसुरी की सुरीली आवाज सुनाई देना शुभ है। इसे कृष्ण जी की विशेष कृपा व किसी इच्छा के पूरे होने का संकेत माना जाता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें- भगवान श्रीकृष्ण के 1000 नाम क्या हैं? देखें कृष्ण सहस्रनामावली
दिव्य सुगंध का अहसास होना
बिना किसी अगरबत्ती या इत्र के घर में चंदन, कमल या सुगंधित फूलों की मनमोहक खुशबू का जन्माष्टमी की रात फैलना शुभ होता है। इसे किसी गुड न्यूज के मिलने का संकेत माना जाता है।
मन का शांत और आनंदित रहना
जन्माष्टमी की रात पूजा के दौरान बिना किसी कारण के मन में अत्यधिक शांति, खुशी और सकारात्मकता महसूस होना धार्मिक दृष्टि से शुभ है। इसे किसी बड़े व शुभ कार्य की शुरुआत और जीवन में खुशहाली आने का संकेत माना जाता है।
लौ का ऊंचा उठना
कृष्ण जी की पूजा के समय घी के दीपक की लौ का बार-बार ऊंचा उठना या उसमें फूल जैसी आकृति बनना दर्शाता है कि भगवान आपकी पूजा से खुश हैं। साथ ही इसे जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जाता है।
