Janmashtami kab hai: कल या परसों, जन्माष्टमी 2026 कब है- जानें 4 या 5 सितंबर में किस दिन रखें व्रत

Janmashtami 2026 Kab Hai (गोकुलाष्टमी 2026 में कब है): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर या 5 सितंबर में से किस तारीख मनाई जाएगी। जानें अष्टमी तिथि, निशिता पूजा मुहूर्त, व्रत पारण और दही हांडी की सही तारीख। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सही तारीख यहां देखें।

Janmashtami 2026 Kab Hai: घर में कान्हा का झूला सज चुका है। बाजारों में मोरपंख, बांसुरी और लड्डू गोपाल की छोटी-छोटी पोशाकें दिखाई देने लगी हैं। मंदिर भी रोशनी से जगमगा रहे हैं। बस एक सवाल को लेकर श्रद्धालुओं के मन में उलझन है- जन्माष्टमी कल है या परसों? व्रत 4 सितंबर को रखा जाएगा या 5 सितंबर को?

janmashtami kab hai 2026, kanha janmotsav

जन्माष्टमी कब है 2026 में, क्या है व्रत की सही तारीख

अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो जान लें कि पंचांग के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत और मुख्य जन्मोत्सव शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। यानी जन्माष्टमी कल है। 4 सितंबर की रात कान्हा का जन्मोत्सव होगा, जबकि अगले दिन 5 सितंबर को नंदोत्सव और दही हांडी के आयोजन किए जाएंगे। बता दें कि दिल्ली के इस्कॉन मंदिर ने भी वैष्णव कैलेंडर के अनुसार 4 सितंबर को जन्माष्टमी मनाने की जानकारी दी है। जन्माष्टी को ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी भी कहा जाता है।

End of Feed