Janmashtami 2023 Horoscope: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस साल बेहद खास साबित होने वाला है क्योंकि इस जन्माष्टमी पर 30 सालों बाद एक दुर्लभ योग बनने जा रहा है। दरअसल कहा जाता है कि भगवान कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। यही वजह है की जन्माष्टमी का पर्व रात में मनाया जाता है और इस जन्माष्टमी पर रात 12 बजे अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र दोनों रहेंगे। ऐसे में यह संयोग बेहद ही दुर्लभ माना जा रहा है। जानिए ये योग किन राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास रहेगा। इस राशि वालों पर श्री कृष्ण भगवान की विशेष कृपा रहेगी। जिस वजह से आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक संपन्नता आपके जीवन में बनी रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी जन्माष्टमी पर्व खास रहने वाला है। लड्डू गोपाल के आशीर्वाद से आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आपके सभी बिगड़े हुए कार्य भी बनने लगेंगे। नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। यात्रा सुखद परिणाम देगी। कार्यस्थल में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी।
सिंह राशि
ये जन्माष्टमी सिंह राशि वालों के लिए भी खास रहने वाली है। आपके सभी कार्य सफल होंगे। आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। घर परिवार में सुख शांति का आगमन होगा।
