Janmashtami 2023 भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार कहा जाता है और उन्होंने मनुष्य के रूप में जन्म लेकर पृथ्वी पर बुराई का अंत किया।कृष्ण की पूजा सभी परिवारों में की जाती है और पृथ्वी पर उनके जन्मदिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर घर में कृष्ण की पूजा की जाती है और कहा जाता है कि इससे घर में सौभाग्य आता है। कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद माह में मनाई जाती है। इस महीने को आमतौर पर बदु माह के नाम से जाना जाता है।ये माह भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के लिए बहुत ही विशेष माह माना जाता है।इस साल कृष्ण जन्माष्टमी की तारीख को लेकर लोगों में काफी असमंजस की स्थिति है। कुछ लोग 6 सिंतबर बता रहें हैं तो कुछ लोग इस त्योहार को 7 सितंबर को मना रहें। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार ये त्योहार किस दिन मनाया जाएगा।
Janmasthmi puja shubh muhurt
किस दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी
भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद की अष्टमी के दिन हुआ था इसलिए इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के नमा से कहा जाना जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार इस वर्ष यह तिथि 6 सितंबर को 3:37 बजे प्रारंभ होकर 7 सितंबर को 4:14 बजे समाप्त होगी। धर्म पुराणों के अनुसार श्री कृष्ण का जन्म रात्रि के समय रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसीलिए इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर को मनाई जाती है। इस दिन, रोहिणी नक्षण सुबह 9:20 बजे शुरू होता है और 7 सितंबर को सुबह 10:25 बजे समाप्त होगा है। अधिकतर जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन मनाया जाता है, इस वजह से इस बार गृहस्थ लोग यह पर्व 6 सिंतबर को मनाएंगे और वैष्णव लोग यह त्योहार 7 सिंतबर को मनाएंगे।
