Hariyali Teej 2023 Saree Look: हरियाली तीज महिलाओं का पर्व है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही हरे रंग का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। दरअसल हरियाली तीज (Hariyali Teej) पर हरे रंग का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए इस दिन महिलाएं हरे रंग के वस्त्र और हरि चूड़ियां पहनती हैं। साथ ही हाथों में हरे रंग की मेहंदी लगवाती हैं। लेकिन ज्योतिष की मानें तो महिलाओं के लिए इस दिन राशि अनुसार वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ होता है। जानिए किस राशि की महिला को हरियाली तीज (Hariyali Teej Par Kya Pehne) पर कौन से रंग की साड़ी या सूट पहनना चाहिए।
हरियाली तीज पर राशि अनुसार चुनें साड़ी का रंग
मेष राशि
मेष राशि की महिलाओं को इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये दांपत्य जीवन के लिए शुभ साबित हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन सिल्वर या गोल्डन रंग की साड़ी या सूट पहनना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि की महिलाओं को इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये आपके वैवाहिक जीवन के लिए शुभ रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर नारंगी या लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि की महिलाओं को तीज पर नारंगी, पीले या फिर लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन हरे या फिर धानी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि की महिलाएं इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनें। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली हमेशा बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की महिलाओं को इस दिन गहरे लाल या मैरून रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं को इस दिन नीले रंग के कपड़े धारण करने चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिलाएं तीज पर हल्के नीले रंग के कपड़े पहनें। इससे आपका पति के साथ रिश्ता पहले से अधिक मजबूत बनेगा।
मीन राशि
मीन राशि की महिलाएं हरियाली तीज के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें। इससे आपके जीवनसाथी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
