अध्यात्म

Jamnagar Siddhnath Temple: जामनगर में स्थित है महादेव का ये मंदिर, दर्शन मात्र से मिलता है लाभ

Jamnagar Siddhnath Temple: जामनगर गुजरात राज्य का एक प्रसिद्ध शहर है। ये शहर तेल और रिफाइनरी के लिए बहुत फेमस है। जामनगर शहर धार्मिक दृष्टिकोण से भी बहुत खास मानी जाती है। आइए जानते हैं यहां के फेमस सिद्धनाथ मंदिर के बारे में।

Image

Jamnagar Siddhnath Temple

Jamnagar Siddhnath Temple: भारत देश में अनेक मंदिर और मस्जिद देखने को मिल जाते हैं। यहां के हर राज्य में अलग-अलग मंदिर हैं और हर मंदिर की अपनी एक खासियत है। आज हम बात करने जा रहे हैं जामनगर के मंदिरों के बारे में। जामनगर गुजरात राज्य का कच्छ की खाड़ी के तट पर बसा हुआ एक शहर है। ये शहर अपने भीतर आधुनिकता और प्राचीनता दोनों को समेटा हुआ है। इस शहर को World's Oil City के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये शहर तेल रिफाइनरी के लिए ही फेमस नहीं बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी बहुत ज्यादा खास है। यहां हिंदू धर्म से लेकर जैक धर्म तक के बहुत से मंदिर देखने को मिल जाएंगे। इन्ही मंदिरों में से एक भगवान भोलेनाथ का सिद्धनाथ मंदिर है। ऐसे में आइए जानते हैं यहां के फेमस सिद्धनाथ मंदिर का इतिहास और इसकी खासियत।

Jamnagar Siddhnath Temple (जामनगर सिद्धनाथ मंदिर)

गुजरात राज्य के जामनगर शहर में भगवान भोलेनाथ का ये सिद्धनाथ मंदिर है। ये मंदिर जामनगर रेलवे स्टेशन से लगभग 1.85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर में भगवान शिव विराजमान है। यहां पर भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जमा रहती है।

सिद्धनाथ मंदिर खुलने और बंद होने का समय

सिद्धनाथ महादेव मंदिर जामनगर के नागेश्वर कॉलोनी में स्थित है। ये मंदिर जामनगर रेलवे स्टेशन से 1.85 किलोमीटर की दूरी पर है। सिद्धनाथ मंदिर सुबह 5 बजे खुलता है और रात में 10 बजे बंद होता है। यह मंदिर सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है।

सिद्धनाथ मंदिर इतिहास ( Siddhnath Temple History)

सिद्धनाथ मंदिर जामनगर शहर के सबसे प्राचनी हिंदू मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में भगवान महादेव शिवलिंग के रूप में विराजमान है। इतिहास की जानकारी के अनुसार ये मंदिर 13 वीं शताब्दी का माना जाता है। इस मंदिर में शिवलिंग स्थापना सतयुग काल में चार सिद्ध ऋषियों ने की थी जिनका नाम 'सनक', 'सनन्दन', 'सनातन' और 'सनत कुमार'था। इन ऋषियों द्वारा स्थापना करने के कारण इसे सिद्धनाथ मंदिर के नाम से जाना जानें लगा। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में शिवलिंग के दर्शन करने से साधक की सारी मनोकामना की सिद्धि होती है। इस मंदिर में शिवलिंग के दर्शन के लिए लाखों भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article