LIVE

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 LIVE: पुरी से निकली भगवान की सवारी, कब-कहां पहुंचेगा रथ? जानिए 5 दिन का पूरा शेड्यूल

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Updates ( भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की आरती,मंत्र ) Bhagwan Jagannath Puri Odisha Yatra Images, Video, Mantra, Puja Aarti in Hindi LIVE Updates: सनातन धर्म में हर साल आषाढ़ मास की द्वितीया तिथि को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2025) का आयोजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि उड़ीसा के पुरी में निकलने वाली दिव्य जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Yatra) के दर्शन मात्र से ही भक्तों के सारे संकट दूर हो जाते हैं। वहीं इस रथ यात्रा में शामिल होकर रथ खींचने को 100 यज्ञों से मिलने वाले फल के बराबर ही माना जाता है। यही नहीं भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ही सारे पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जगन्नाथ रथ यात्रा इतनी प्रसिद्ध है कि इसमें शामिल होने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। यहां से आप इस रथ यात्रा से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते हैं-
जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 LIVE: पुरी से निकली भगवान की सवारी, कब-कहां पहुंचेगा रथ? जानिए 5 दिन का पूरा शेड्यूल
Jagannath Rath Yatra 2025 ( भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की आरती,मंत्र ) Bhagwan Jagannath Puri Odisha Yatra Images, Video, Mantra, Puja Aarti in Hindi LIVE Updates: पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा शुरू हो गई है। हिंदू धर्म में इस खास दिन की बहुत मान्यता है। इस दिन भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अलग अलग रथों पर सवार होंगे। वे तीनों रथों पर सवार होकर मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाएंगे। भगवान जगन्नाथ रथ नंदीघोष पर, भाई बलभद्र रथ तालध्वज पर और सुभद्रा रथ दर्पदलन पर सवार हैं। हर साल की तरह इस साल भी पुरी राजवंश के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से सफाई कर छेरा पहरा की रस्म को पूरा किया। यह विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा आज 27 जून से 8 जुलाई तक चलेगी। जगन्नाथ रथ यात्रा का यह पूरा कार्यक्रम 12 दिनों का है। यहां से आप जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी सारी छोटी बड़ी लाइव डिटेल पा सकते हैं:


जगन्नाथ रथ यात्रा का पूरा शेड्यूल (Jagannath Rath Yatra Schedule 2025)

  • 27 जून, शुक्रवार: रथ यात्रा का प्रारंभ
  • 1 जुलाई, मंगलवार: हेरा पंचमी
  • 4 जुलाई, शुक्रवार: संध्या दर्शन
  • 5 जुलाई, शनिवार: बहुदा यात्रा
  • 6 जुलाई, रविवार: सुना बेशा
  • 7 जुलाई, सोमवार: अधरा पना
  • 8 जुलाई, मंगलवार: नीलाद्रि बिजय, जगन्नाथ रथ यात्रा का समापन


रथ कहां तक पहुंचा? पुरी से शुरू हुआ आध्यात्मिक कारवां, देखें 5 दिन का अपडेट
Jun 28, 2025 | 07:04 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Updates: जगन्नाथ रथ यात्रा का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से इस यात्रा में भाग लेता है या भगवान के रथ को खींचता है, उसके जीवन के पाप नष्ट हो जाते हैं। यह भी माना जाता है कि रथ यात्रा में शामिल होने से व्यक्ति को ऐसा फल प्राप्त होता है, जैसे उसने सौ यज्ञों का आयोजन किया हो। इसलिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर साल पुरी में इस यात्रा का हिस्सा बनने आते हैं, ताकि उन्हें आध्यात्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति हो सके
Jun 28, 2025 | 06:27 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जगन्नाथ रथ यात्रा का पूरा शेड्यूल (Jagannath Rath Yatra Schedule 2025)

  • 27 जून, शुक्रवार: रथ यात्रा का प्रारंभ
  • 1 जुलाई, मंगलवार: हेरा पंचमी
  • 4 जुलाई, शुक्रवार: संध्या दर्शन
  • 5 जुलाई, शनिवार: बहुदा यात्रा
  • 6 जुलाई, रविवार: सुना बेशा
  • 7 जुलाई, सोमवार: अधरा पना
  • 8 जुलाई, मंगलवार: नीलाद्रि बिजय, जगन्नाथ रथ यात्रा का समापन
Jun 28, 2025 | 05:31 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जय जगन्नाथ रथ यात्रा

Jun 28, 2025 | 04:35 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जय जगन्नाथ जी महाप्रभु भजन लिरिक्स

चारों धाम में सबसे बड़ा है ,जगन्नाथ धाम
जगन्नाथ भगवान की, महिमा अपरम्पार
भक्तों को दर्शन देते,करते उनके काम।
कर लो भक्तों ,जगन्नाथ का ध्यान बारंबार।

जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ

भज लो रे भक्तों जगन्नाथ को
तर जाओगे भव सागर पार।
तन मन जीवन अर्पण कर दो
प्रभु की , लीला अपरम्पार।

जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ

सात पुरियों में एक है ,जगन्नाथ पुरी धाम
जगन्नाथ के भात को ,जगत पसारे हाथ।
करलो भक्तों महाप्रभु के ,दर्शन बारंबार
जहां विराजे जगन्नाथ ,बलभद्र ,सुभद्रा साथ।

जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ
Jun 28, 2025 | 03:54 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: मिलता है 100 यज्ञ करने का फल


हिंदू धर्म के मुताबिक जगन्नाथ रथ यात्रा के पीछे यह मान्यता है कि भगवान अपने गर्भ ग्रह से निकलकर प्रजा का हाल जानने निकलते हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि रथयात्रा एक ऐसा पर्व है जिसमें भगवान जगन्नाथ चलकर अपने भक्‍तों के बीच आते हैं और उनके दु:ख-सु:ख में सहभागी होते हैं। इस रथयात्रा में शामिल होता है उन्हें 100 यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है। भगवान जगन्नाथ श्री हरि विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का ही रूप माने जाते हैं। हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का विशेष महत्व है। ऐसी भी मान्यता है कि इस यात्रा में शामिल होने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
Jun 28, 2025 | 03:49 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: श्री जगन्नाथ भगवान की आरती

आरती श्री जगन्नाथ
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
मंगलकारी नाथ आपादा हरि,
कंचन को धुप दीप ज्योत जगमगी,
अगर कपूर बाटी भव से धारी,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
घर घरन बजता बाजे बंसुरी,
घर घरन बजता बाजे बंसुरी,
झांझ या मृदंग बाजे, ताल खनजरी,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
निरखत मुखारविंद परसोत चरनारविन्द आपादा हरि,
जगन्नाथ स्वामी के अताको चढे वेद की धुवानी,
जगन्नाथ स्वामी के भोग लागो बैकुंठपुरी,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,

इंद्र दमन सिंह गजे रोहिणी खड़ी,
इंद्र दमन सिंह गजे रोहिणी खड़ी,
मार्कंडेय स्व गंगा आनंद भरि,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
सरनार मुनि द्वारे तदे ब्रह्म वेद भानी,
सरनार मुनि द्वारे तदे ब्रह्म वेद भानी,
धन धन ओह सुर स्वामी आनंद गढ़ी,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
मंगलकारी नाथ आपादा हरि,

कंचन को धुप दीप ज्योत जगमगी,
अगर कपूर बाटी भव से धारी,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी
Jun 28, 2025 | 12:19 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जगन्नाथ भगवान पूजा मंत्र

नीलांचल निवासाय नित्याय परमात्मने। बलभद्र सुभद्राभ्याम् जगन्नाथाय ते नमः।।
Jun 28, 2025 | 10:44 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: सारथी भगवान श्री बलभद्र का मंगलकार्य सम्पन्न हो गया है।

Jun 28, 2025 | 10:11 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ की मंगल यात्रा संपन्न हो गई है।

Jun 28, 2025 | 09:55 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: कितने दिनों तक चलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा?


जगन्नाथ रथ यात्रा 12 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 8 जुलाई 2025 को नीलाद्रि विजय के साथ होगा, जब भगवान पुनः अपने मूल मंदिर में लौटेंगे।
Jun 28, 2025 | 08:40 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: कहां जाते हैं भगवान जगन्नाथ?


जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर अपने मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाते हैं।
Jun 28, 2025 | 07:47 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जगन्नाथ रथ यात्रा 2025

Jun 28, 2025 | 07:23 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: क्यों रुक गई थी रथ यात्रा?

पुरी में शुक्रवार की शाम 4 बजे रथ यात्रा शुरू हो गई थी। पहले दिन 200 मीटर तक बलभद्र भगवान का रथ खींचा गया था। इसके साथ ही सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ जी का रथ भी कुछ दूरी तक खींचा गया। सूर्यास्त के बाद रथ नहीं खींचे जाते हैं, इस कारण यात्रा रोक दी गई थी।
Jun 28, 2025 | 07:20 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जय जगन्नाथ

Jun 28, 2025 | 12:05 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जगन्नाथ जी की आरती

जगन्नाथ जी की आरती हिंदी में
आरती श्री जगन्नाथ,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,

मंगलकारी नाथ आपादा हरि,
कंचन को धुप दीप ज्योत जगमगी,

अगर कपूर बाटी भव से धारी,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,

आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
घर घरन बजता बाजे बंसुरी,

घर घरन बजता बाजे बंसुरी,
झांझ या मृदंग बाजे,ताल खनजरी,

आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,

निरखत मुखारविंद परसोत चरनारविन्द आपादा हरि,
जगन्नाथ स्वामी के अताको चढे वेद की धुवानी,

जगन्नाथ स्वामी के भोग लागो बैकुंठपुरी,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,

इंद्र दमन सिंह गजे रोहिणी खड़ी,
इंद्र दमन सिंह गजे रोहिणी खड़ी,

मार्कंडेय स्व गंगा आनंद भरि,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,

आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
सरनार मुनि द्वारे तदे ब्रह्म वेद भानी,

सरनार मुनि द्वारे तदे ब्रह्म वेद भानी,
धन धन ओह सुर स्वामी आनंद गढ़ी,

आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,

आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
मंगलकारी नाथ आपादा हरि,

कंचन को धुप दीप ज्योत जगमगी,
अगर कपूर बाटी भव से धारी,

आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी
Jun 27, 2025 | 11:38 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: हैप्पी जगन्नाथ यात्रा फोटो

जय जगन्नाथ
Jun 27, 2025 | 10:58 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जगन्नाथ रथ यात्रा विशेज

रथ यात्रा हमें त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा का पाठ पढ़ाती है। इस पावन अवसर पर हम सब भगवान जगन्नाथ के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। आपको और आपके परिवार को रथ यात्रा की शुभकामनाएं।
Jun 27, 2025 | 10:10 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: श्री जगन्नाथ यात्रा के राशि मंत्र

नीलांचल निवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्र सुभद्राभ्याम् जगन्नाथाय ते नमः॥

श्री जगन्नाथ के राशि अनुसार मंत्र
मेष : ॐ पधाय श्रीजगन्नाथाय नम:
वृषभ : ॐ शिखिने श्रीजगन्नाथाय नम:
मिथुन : ॐ देवादिदेव श्रीजगन्नाथाय नम:
कर्क : ॐ अनंताय श्रीजगन्नाथाय नम:
सिंह : ॐ विश्वरूपेण श्रीजगन्नाथाय नम:
कन्या : ॐ विष्णवे श्रीजगन्नाथाय नम:
तुला : ॐ नारायण श्रीजगन्नाथाय नम:
वृश्चिक : ॐ चतुमूर्ति श्रीजगन्नाथाय नम:
धनु : ॐ रत्ननाभ: श्रीजगन्नाथाय नम:
मकर : ॐ योगी श्रीजगन्नाथाय नम:
कुंभ : ॐ विश्वमूर्तये श्रीजगन्नाथाय नम:
मीन : ॐ श्रीपति श्रीजगन्नाथाय नम:

जय जगन्नाथ
Jun 27, 2025 | 09:26 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जय जगन्नाथ जी महाप्रभु भजन लिरिक्स

चारों धाम में सबसे बड़ा है ,जगन्नाथ धाम
जगन्नाथ भगवान की, महिमा अपरम्पार
भक्तों को दर्शन देते,करते उनके काम।
कर लो भक्तों ,जगन्नाथ का ध्यान बारंबार।

जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ

भज लो रे भक्तों जगन्नाथ को
तर जाओगे भव सागर पार।
तन मन जीवन अर्पण कर दो
प्रभु की , लीला अपरम्पार।

जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ

सात पुरियों में एक है ,जगन्नाथ पुरी धाम
जगन्नाथ के भात को ,जगत पसारे हाथ।
करलो भक्तों महाप्रभु के ,दर्शन बारंबार
जहां विराजे जगन्नाथ ,बलभद्र ,सुभद्रा साथ।

जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ
Jun 27, 2025 | 08:44 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जगन्नाथ रथ यात्रा फोटो

जय जगन्नाथ!
Jun 27, 2025 | 08:11 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: हैप्पी जगन्नाथ रथयात्रा 2025

हे भगवान जगन्नाथ, पकड़ लीजिए भक्तों का हाथ

कृपा करें इतनी कि धर्म के रास्ते पर चलते रहें परिवार के साथ

जय जगन्नाथ
Jun 27, 2025 | 08:11 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जगन्नाथ रथ यात्रा की कहानी

जगन्नाथ रथ यात्रा की कहानी के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु के बाद उनका शरीर दिव्य लकड़ी के रूप में समुद्र किनारे मिला। ओडिशा के राजा इन्द्रद्युम्न को स्वप्न में भगवान ने दर्शन दिए और उस लकड़ी से जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियाँ बनवाने को कहा। तभी से हर साल उनकी रथ यात्रा निकाली जाती है।
Jun 27, 2025 | 06:43 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: देवी सुभद्रा का रथ आगे बढ़ा

यात्रा की शुरुआत में सबसे पहले भाई बलभद्र का रथ खिंचा गया। उसके बाद अब बहन सुभद्रा का रथ आगे बढ़ाया गया है। अब इसके बाद बारी भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने की है।
Jun 27, 2025 | 05:55 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जगन्नाथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं

Jun 27, 2025 | 05:35 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: पुरी जगन्नाथ मंदिर का महत्व

भगवान विष्णु के अवतार भगवान जगन्नाथ को समर्पित पुरी का जगन्नाथ मंदिर हिंदू धर्म के चार पवित्र धामों में से एक और धरती पर बैकुंठ धाम का स्वरूप माना जाता है।
Jun 27, 2025 | 05:10 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: रथयात्रा की शुभकामनाएं

इस पवित्र रथ यात्रा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ आपको अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करें। आपका घर खुशियों से रोशन हो, जय जगन्नाथ।
Jun 27, 2025 | 04:48 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ रथ खींच रहे हैं श्रद्धालु

पुरी में रथयात्रा शुरू हो चुकी है। लाखों लोग रथ खींचने के लिए पहुंचे हैं। सबसे पहले बलभद्र का रथ खींचा गया। उसके बाद देवी सुभद्रा के रथ को लोगों ने रस्सी से खींचा। बलभद्र और सुभद्रा के बाद भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा गया।
Jun 27, 2025 | 04:25 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जय जगन्नाथ

मशहूर सैंड आर्टिस्ट पुरी के समुद्र तट पर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की खूबसूरत प्रतिमा उकेरी है।
Jun 27, 2025 | 04:20 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: सातवें आसमान पर श्रद्धालुओं का जोश

रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का जोश दिख रहा है। लाखों लोग भगवान का रथ खींचने के लिए कतार में लगे हैं। मान्यता है कि रथ खींचने से 100 महायज्ञों के बराबर पुण्य मिलता है।

Jun 27, 2025 | 03:57 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: रथयात्रा के शुभारंभ पर अपनों के दें शुभकामनाएं

रथ यात्रा हमें त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा का पाठ पढ़ाती है। इस पावन अवसर पर हम सब भगवान जगन्नाथ के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। आपको और आपके परिवार को रथ यात्रा की शुभकामनाएं।
Jun 27, 2025 | 03:46 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: छेरा पहरा की रस्म पूरी

पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से सफाई कर छेरा पहरा की रस्म को पूरा कर दिया है।
Jun 27, 2025 | 03:29 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

जगन्नाथ रथयात्रा बस शुरु होने वाली है। भक्तों की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठा है। पुरी रापरिवार के महाराजा दिव्यसिंह देव रथयात्रा की शुरुआत करने के लिए पहुंच चुके हैं।

Jun 27, 2025 | 02:54 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Jun 27, 2025 | 02:38 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: रथयात्रा के शुभारंभ पर क्या बोले यूपी के सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- जय श्री जगन्नाथ! भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह मंगलमयी रथ यात्रा सभी के जीवन में सुख- शांति, समृद्धि, सेवा और सद्भाव का संचार करे, भगवान श्री जगन्नाथ जी से यही प्रार्थना है।
Jun 27, 2025 | 02:15 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: अपनों को यूं दें जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं

जय जगन्नाथ रथ यात्रा के इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद आप और आपके परिवार पर सदा बना रहे। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों और जीवन में सुख-शांति बनी रहे, रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।
Jun 27, 2025 | 01:55 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जगन्नाथ यात्रा में शामिल होने का फल

हिंदू धर्म के मुताबिक जगन्नाथ रथ यात्रा के पीछे यह मान्यता है कि भगवान अपने गर्भ ग्रह से निकलकर प्रजा का हाल जानने निकलते हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि रथयात्रा एक ऐसा पर्व है जिसमें भगवान जगन्नाथ चलकर अपने भक्‍तों के बीच आते हैं और उनके दु:ख-सु:ख में सहभागी होते हैं। इस रथयात्रा में शामिल होता है उन्हें 100 यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है। भगवान जगन्नाथ श्री हरि विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का ही रूप माने जाते हैं। हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का विशेष महत्व है। ऐसी भी मान्यता है कि इस यात्रा में शामिल होने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
Jun 27, 2025 | 01:45 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: जय जगन्नाथ

Jun 27, 2025 | 01:37 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: पुरी में आज कितने भक्त पहुंचे?

पुरी की रथ यात्रा में लाखों लोगों के भाग लेने की संभावना है। रथ यात्रा के लिए 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ओडिशा पुलिस ने बताया कि लगभग 15 लाख भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
Jun 27, 2025 | 01:24 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- महाप्रभु हमारे अराध्य हैं, प्रेरणा हैं, जगन्नाथ हैं, तो जीवन है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू होने पर बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए उन्होंने देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की। पीएम मोदी ने कहा, “भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!”
Jun 27, 2025 | 12:55 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Update: कितने बजे हुई मंगला आरती?

जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी शामिल हुआ। इस दौरान भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया।