अध्यात्म

अगस्त में शनि-राहु संग सूर्य देव बना रहे हैं खतरनाक योग, इन 4 राशियों के लोग हो जाएं सतर्क, लाइफ पर आ सकता है बड़ा संकट

August Horoscope 2024: अगस्त में सूर्य, शनि और राहु की स्थिति में बदलाव के कारण बहुत खतरनाक योग बनने जा रहे हैं। जानिए इन योग से किन राशि वालों को खतरा है।

Image

अगस्त में शनि-राहु संग सूर्य देव बना रहे हैं खतरनाक योग, इन 4 राशियों के लोग हो जाएं सतर्क

August Horoscope 2024: अगस्त में सूर्य और शनि मिलकर समसप्तक योग का निर्माण कर रहे हैं। तो वहीं राहु और सूर्य मिलकर षडाष्टक योग बनाएंगे। ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलवार के कारण अगस्त में 4 राशियों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। इन राशि के लोगों को हर काम में सतर्क रहना होगा। कोई बड़ा संकट आने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

शनि, राहु और सूर्य ग्रह बना रहे हैं ये खतरनाक योग

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए ये समय काफी कठिन है। अगस्त में कोई बड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। सेहत भी कमजोर रहेगी। नौकरी में भी काफी समस्याएं आएंगी। धन से जुड़े मामलों में सावधान रहना होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है। जिसके चलते स्वास्थ्य मामलों पर काफी पैसा खर्च हो सकता है। शत्रु आप पर हावी रहेंगे। बेवजह की यात्राएं करनी पड़ेंगी। पैसा सोच समझकर खर्च करें नहीं तो जेब खाली हो जाएगी। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों को भी अगस्त में बनने जा रहे खतरनाक योग से काफी नुकसान होगा। नौकरी में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कार्य बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। धन हानि के भी योग बन रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों को अगस्त में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति काफी खराब रहने वाली है। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। शत्रु आप पर हावी रहेंगे। किसी भी नए काम की शुरुआत सोच समझकर करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article