Horoscope Today, 5 February 2023: आज का राशिफल, सूर्य देव की कृपा से आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 5 February 2023 in Hindi: मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या समेत सभी 12 राशियों की आर्थिक लाइफ से लेकर लव लाइफ तक का हाल यहां जानें।

free horoscope today, 5 feb 2023

Daily Horoscope In Hindi, 05 February 2023: आज का राशिफल किन राशियों के लिए दे रहा है खुशखबरी जानिए

ज्योतिषी चिराग दारूवाला
Horoscope Today (आज का राशिफल) 5 February 2023: आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव का माना जाता है। आज के सितारे कई राशि वालों के बुलंद रहने वाले हैं। खासकर मेष, मिथुन और कर्क समेत कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें आज सुनहरी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। इन राशियों के लोगों का सोया हुआ भाग्य आ जाग जाएगा। इसके अलावा हर राशि को आज के दिन कुछ न कुछ खास देखने को मिलेगा। अब जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल, 5 फरवरी 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi)

आज का मेष राशि (Aries Horoscope Today, 5 February 2023)

आज का दिन कुछ भी नया शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। आपको आज धन संबंधी किसी काम में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। प्रेम रिश्तों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपका आपके प्रेमी या प्रेमिका से आज टकराव हो सकता है। जो लोग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं केतु उनके रिश्ते पर बुरा प्रभाव डालने की कोशिश कर सकता है। आप किसी खास व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।
मेष राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ अंक: 08
मेष राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ रंग: हरा

आज का वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today, 5 February 2023)

आज का कार्यस्थल पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारियों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहने वाला है जिससे आप बिल्कुल थक जाएंगे। आपके लिए सुझाव है कि अपने पैसों का कंट्रोल आज किसी दूसरे के हाथ में न दें इससे आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम रिश्ते के लिए दिन शानदार है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
वृषभ राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ अंक: 05
वृषभ राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ रंग: नीला

आज का मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today, 5 February 2023)
आज आप अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बिल्कुल तैयार रहेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन कुछ न कुछ लाभ जरूर देगा। कार्यस्थल पर किसी के भी साथ वाद-विवाद में पड़ने से बचें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। लव पार्टनक के साथ आज आपके संबंध और भी अधिक मजबूत होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मिथुन राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ अंक: 16
मिथुन राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ रंग: लाल

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today, 5 February 2023)

आज आपको कई बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आपको और आपके काम को अलग पहचान मिलेगी। बिजनेस के लिए भी अच्छा दिन है। व्यापार में लिया गया कोई अहम फैसला आपको भविष्य में लाभ देगा। प्रेम रिश्ते की बात करें तो इस मामले में भी आप आज सफल रहेंगे। शुक्र इस समय आपके सप्तम भाव में है, जो दर्शाता है कि आज आप अपने लिए एक अच्छा पार्टनर खोज लेंगे।
कर्क राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ अंक: 16
कर्क राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ रंग: ग्रे

आज का सिंह राशि (Leo Horoscope Today, 5 February 2023)

आपका दिन आज आरामदायक गुजरेगा। अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें इससे आपको लाभ मिलेगा। खर्चों पर कंट्रोल रखें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके रिश्ते में किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से खटास आ सकती है। आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
सिंह राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ अंक: 14
सिंह राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ रंग: लाल

आज का कन्या राशि (Virgo Horoscope Today, 5 February 2023)

आज आप काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके विरोधी आपको काम से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं तो सतर्क रहें। आज आपको कुछ समय अपने दोस्तों के साथ बिताना चाहिए। आज कुछ घटनाएं ऐसी हो सकती हैं जो आपके सोचने समझने का तरीका बदल सकती हैं। आज आप अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे। आपको पीठ में कुछ समस्या महसूस हो सकती है।
कन्या राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ अंक: 02
कन्या राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ रंग: मैरून

आज का तुला राशि (Libra Horoscope Today, 5 February 2023)

आज आपको अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान देना होगा नहीं तो आप परेशानी में पड़ जाएंगे। आपको आपको करियर में कई अच्छे अवसर हाथ लगेंगे। किसी काम में आपको सफलता हाथ लग सकती है। पति-पत्नी का रिश्ता आज शानदार रहेगा। लव लाइफ में पूरा आनंद रहेगा। घर में किसी का खराब स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है।
तुला राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ अंक: 14
तुला राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ रंग: नीला

आज का वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today, 5 February 2023)
कार्यस्थल पर सहकर्मियों की मदद से आपको किसी काम में सफलता हासिल होगी। आज आप अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाएंगे। आज आप जो भी करेंगे उसमें सफल होंगे। बिजनेस और परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णयों पर अगर आप अपने पार्टनर की राय लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ अंक: 13
वृश्चिक राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ रंग: पीला

आज का धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today, 5 February 2023)

कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव की संभावना है। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें। बॉस के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे जिसका आपको आज लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। लेकिन आपको कोशिश करनी चाहिए अपने लव रिलेशन को मजबूत करने की। रात में अच्छी नींद आपको किसी भी तरह की शारीरिक तकलीफ से आराम दिला सकती है।
धनु राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ अंक: 10
धनु राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ रंग: बैंगनी

आज का मकर राशि (Capricorn Horoscope Today, 5 February 2023)

आप अगर कोई नई परियोजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने करियर में स्थिरता महसूस करेंगे। जहां आपको अच्छा लाभ होगा वहीं खर्चों के कारण पैसों की बचत कर पाना भी मुश्किल होगा। लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता कुछ बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है।
मकर राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ अंक: 13
मकर राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ रंग: नीला

आज का कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today, 5 February 2023)

बिजनेस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आपका बिजनेस नई ऊंचाईयों को छू सकता है। व्यापार का विस्तार करने के लिए आज का दिन अच्छा है। इतना ही नहीं आज आपको लव रिलेशन में भी बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आपके प्रेम संबंध और भी अधिक मजबूत होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ अंक: 03
कुंभ राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ रंग: गुलाबी

आज का मीन राशि (Pisces Horoscope Today, 5 February 2023)

आज आपको धन कमाने के कई अवसर हाथ लगेंगे बस जरूरत होगी उन अवसरों का सही इस्तेमाल करने की। करियर में सुधार होगा। लव पार्टनर के साथ भी संबंध अच्छी रहेंगे। गलत खान-पान आपके स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है तो ऐसे में सतर्क रहें।
मीन राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ अंक: 13
मीन राशि, 5 फरवरी 2023 शुभ रंग: नीला
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited