Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 जनवरी 2023 का राशिफल- आज कृतिका नक्षत्र है व चन्द्रमा वृष राशि में रहेंगे । शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे।कर्क तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--
1.मेष- द्वादश गुरु , चन्द्रमा द्वितीय व दशम शनि व्यवसाय में लाभ देंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है।तिल का दान करें।गाय को गुड़ खिलाइए।
2.वृष- छात्र लोग लाभान्वित होंगे। शुक्रभव चन्द्रमा युवाओं को प्रेम में सफलता देगा। शनि नवम भाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण परिवार में विवाद हो सकता है।नीला व हरा रंग शुभ है।
3.मिथुन- इस राशि से सप्तम सूर्य व वृष राशि में गोचर रत चन्द्रमा आईटी व बैंकिंग करियर में प्रगति देंगे। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।उड़द का दान करें।
4.कर्क- आज का दिन राजनीति में सफलता का है।टीचिंग,आईटी व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।लाल व नारंगी रंग शुभ है।विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।शनि के द्रव्य तिल का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।
5.सिंह- सूर्य का पंचम व चन्द्रमा का दशम भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा।शमी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।
6.कन्या- चतुर्थ सूर्य व नवम चन्द्रमा भाग्य स्थान पर सफलता देंगे।धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी।मिथुन का चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें।बैगनी व हरा रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।
7.तुला- सूर्य अभी इसी राशि से तृतीय गोचर कर रहे हैं।पॉलिटीक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है।उड़द व तिल का दान लाभदायी रहेगा।
8.वृश्चिक- आज बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है।मूंग का दान करें। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें।शुक्र वैवाहिक जीवन को बेहतर करेंगे।चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।
9.धनु- आज चतुर्थ गुरु बहुत ही शुभ हैं। सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम हैं।व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।बैगनी व हरा रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मूंग व चावल का दान करें।
10.मकर- बुध व शनि पॉलिटीक्स से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। चन्द्रमा वृष व शनि इसी राशि से द्वितीय हैं।चन्द्र व बुध गोचर से बिजनेस में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।मूंग व उड़द का दान करें।
11.कुंभ- इस राशि के शनि व चतुर्थ चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में सफल करेंगे।आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा।चावल का दान करें।
12.मीन- कर्म भाव में सूर्य व तृतीय चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे।शुक्र व गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।उड़द का दान करें।पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। जॉब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है।
