अध्यात्म

Aaj Ka rashifal 03 June 2023: वट पूर्णिमा का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, राशि अनुसार जानें क्या रहेगी आपकी स्थिति

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jun 3, 2023, 06:02 AM IST

Horoscope Today 03 June 2023 (आज का राशिफल 03 जून 2023): मेष, मकर व कर्क राशि के जातकों को जॉब में प्रमोशन मिलेगा। हालांकि धनु और कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किल समय रह सकता है। आज वट पूर्णिमा का व्रत भी है देखें राशि अनुसार कैसा होगा आपका दिन, क्या करना रहेगा शुभ और किन चीज़ों से बचाव है जरूरी।

Image

Horoscope Today, 03 June 2023

Horoscope Today 03 June 2023,03 जून 2023 का राशिफल: आज चन्द्रमा मङ्गल की राशि वृश्चिक में व अनुराधा नक्षत्र का प्रथम चरण है। सूर्य वृष में व शनि कुम्भ राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में बहुत शुभ व मङ्गलमय हैं । मेष,कर्क व वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

Aaj Ka Rashifal 03 June 2023, Horoscope Today

1 मेष- चन्द्रमा अष्टम, इस राशि के गुरु व द्वितीय सूर्य लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। नौकरी में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। पिता व गुरु का आशीर्वाद लें।

2. वृष-आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम दिवस को शुभ बनाएंगे। गुरु मेष के हैं। व्यावसायिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। बुध व शुक्र शुभ है व धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

3. मिथुन-खष्ठम चन्द्रमा व मेष के गुरु नौकरी में लाभ दे सकते हैं। शनि के नवम गोचर के कारण नौकरी परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

4. कर्क-आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से पँचम व गुरु दशम में है। आज बिजनेस के सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें।

5. सिंह-सूर्य वृष व गुरु नवम भाग्य सुख में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व फलों का दान करें।

6. कन्या- मेष के गुरु तथा तृतीय भाव में चन्द्रमा व्यवसाय के लिए शुभ हैं। नौकरी में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गुड़ व मसूर का दान करें।

7. तुला- नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज कर्क राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक - गुरु खष्ठम शुभ हैं। चन्द्रमा का इस राशि में व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

9. धनु- आज गुरु पंचम तथा चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश व सूर्य का वृष गोचर मंगलमय है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। नौकरी को लेकर प्रसन्न रहेंगे। अन्न का दान करें।

10. मकर- चन्द्रमा एकादश व सूर्य पंचम हैं। व्यावसायिक कार्यों में लाभ मिल सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। गेंहू का दान करें। वाणी पर संयम रखें।

11. कुंभ-छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सफलता व कार्य बाधा मुक्ति के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। नौकरी परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।

12. मीन- गुरु द्वितीय शुभ हैं। चन्द्रमा नवम गोचर करेंगे। नवम भाग्य का भाव है। आज इस राशि से द्वादश शनि रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। छात्रों के करियर में सफलता के संकेत हैं। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article