अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 29 january 2023 : मेष राशि के लिए बहुत शुभ व मंगलमय है चन्द्रमा, जानें कैसा रहेगा अन्‍य राशि‍यों के लिए दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 28, 2023, 07:04 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 january 2023 : आज चन्द्रमा मेष राशि में बहुत शुभ व मङ्गलमय हैं।कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। शनि के कुम्भ में गोचर के कारण जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आज छात्रों के सफलता का दिवस है।

Image

Aaj ka Rashifal , 29 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 जनवरी 2023 का राशिफल- आज अश्वनी नक्षत्र है।चन्द्रमा मेष राशि में है।सूर्य मकर में व शनि कुम्भ राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा मेष राशि में बहुत शुभ व मङ्गलमय हैं।कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।मेष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

1.मेष- चन्द्रमा धार्मिक कार्यो में लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

2.वृष-आज का दिन चन्द्रमा व गुरु दिवस को शुभ बनाएंगे। गुरु मीन के हैं।व्यावसायिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से नवम शुक्र शुभ है व धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व हरा रंग शुभ है।गाय को केला सिखाएं।

3.मिथुन- शुक्र आर्थिक व गुरु स्वास्थ्य में लाभ दे सकते हैं। शनि के कुम्भ में गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल का दान करें।

4.कर्क- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से दशम यानी कर्म भाव में है। आज छात्रों के सफलता का दिवस है।व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।लाल व नारंगी रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।चावल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

5.सिंह- सूर्य खष्ठम भाव में स्वास्थ्य सुख में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व गुड़ तथा गेंहू का दान करें।

6.कन्या- अष्टम में चन्द्रमा तथा सप्तम गुरु जॉब के लिए शुभ हैं।व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।नारंगी व हरा रंग शुभ है।सात प्रकार के अन्न का दान करें।

7.तुला- बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज कर्क राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

8.वृश्चिक- चन्द्रमा का इस राशि से खष्ठम व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल व आसमानी रंग शुभ है।कंबल का दान करें।वाहन क्रय करने के संकेत हैं।भगवान विष्णु जी की पूजा करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।

9.धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि से पँचम व सूर्य का कुम्भ गोचर इसी राशि में है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है।जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।चने की दाल का दान करें।

10.मकर- चन्द्रमा चतुर्थ व सूर्य इसी राशि में हैं। व्यावसायिक कार्यों में लाभ मिल सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। ऊनी वस्त्रों का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें।

11.कुंभ- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।जॉब में सफलता व कार्य बाधा मुक्ति के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें ।बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।मूंग का दान करें।

12.मीन- चन्द्रमा द्वितीय गोचर करेंगे।आज इस राशि से द्वादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं।छात्रों के कॅरियर में सफलता के संकेत हैं ,अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article