अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 28 january 2023 : आज अश्वनी नक्षत्र में कैसा रहेगा आपका दिन , देखें विस्‍तृत राशि‍फल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 28, 2023, 07:01 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 january 2023 : आज अश्वनी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मेष राशि में है। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आज का दिन पॉलिटीक्स में प्रोग्रेस का है। जानें आज का विस्‍तृत राशि‍फल ।

Image

Aaj Ka Rashifal , 28 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 जनवरी 2023 का राशिफल-

आज अश्वनी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मेष राशि में है। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। मङ्गल व चन्द्रमा प्रेम के कारक ग्रह शुक्र में रहकर युवाओं की लवलाइफ को बेहतर करेंगे।दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं

1.मेष- आज चन्द्रमा कोई नवीन पद दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।व्यवसाय बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

2.वृष- आज का दिन जाँब व व्यवसाय में विशेष सफलता का है। सूर्य के मकर गोचर से धन का आगमन हो सकता है।जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है। को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उड़द व गुड़ का दान करें।

3.मिथुन- सूर्य का इस राशि से अष्टम व चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय में सफलता का कारक है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व हरा रंग शुभ है।

4.कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का दशम गोचर जाँब में उन्नति देगा। पॉलिटीक्स फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मसूर का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

5.सिंह- आज सूर्य का खष्ठम व चन्द्रमा का मेष गोचर मंगलमय है।राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मसूर का दान करें।परिवार को लेकर खुश रहेंगे।सूर्य उपासना करें।

6.कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है।जाँब में प्रगति से प्रसन्नता होगी। पॉलिटीक्स में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।सफेद व नीला रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

7.तुला- सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा का मेष में तथा शनि का कुम्भ गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर अच्छा प्रभाव देंगे। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज कन्या राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व हरा रंग शुभ है।

8.वृश्चिक- आज सूर्य का मकर गोचर व्यवसाय में सफलता तो वहीं जाँब में उत्कर्ष देगा।मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है।मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

9.धनु- आज सूर्य द्वितीय व शनि इसी राशि से तृतीय रहकर राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें।बेल का पेड़ लगाएं।

10.मकर- राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय व सूर्य द्वितीय तथा चन्द्रमा मेष में हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।सूर्य के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

11.कुंभ- आज का दिन पॉलिटीक्स में प्रोग्रेस का है।इस राशि के शनि,मकर राशि के सूर्य व मेष के चन्द्रमा गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें ।सफेद व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

12.मीन- आज जांब में एकादश सूर्य व मेष का चन्द्रमा तथा इस राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे जाँब में प्रोमोशन को नवीन दिशा दे सकता है।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।स्वास्थ्य में प्रगति से खुश रहेंगे।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article