अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 26 January 2023: बसंत पंचमी पर इन राशियों पर मां सरस्वती रहेंगी मेहरबान, करियर में मिलेगी सफलता

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 26, 2023, 05:26 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 january 2023 : आज के दिन चन्द्रमा मीन राशि में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है । व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आज कन्या व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

Image

Horoscope Today , 26 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल)26 जनवरी का राशिफल-

आज के दिन चन्द्रमा मीन राशि में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य मकर व गुरु मीन में है। शनि कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

1.मेष- आज दशम सूर्य तथा द्वादश चन्द्रमा व गुरु शिक्षा में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

2.वृष- आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।

3.मिथुन- बुध बैंकिग व आईटी जाँब के लिए शुभ है। आज के दिन मीन के चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

4.कर्क- सूर्य मकर,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्यभाव में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।श्री गणेश जी की उपासना करें। आज मंगल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।

5.सिंह- गुरु -चन्द्रमा अष्टम व सूर्य इसी राशि से खष्ठम स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेंगे।इस राशि से अष्टम गोचर कर रहा चन्द्रमा परिवार के लिए भी शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

6.कन्या- सूर्य इसी राशि से पँचम रहकर व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व चन्द्रमा जीवन साथी के लिए लाभकारी है।शनि कुम्भ का होकर शुभ है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7.तुला- सूर्य इसी राशि से चतुर्थ तथा चन्द्रमा -गुरु खष्ठम भाव में होकर जाँब के लिए शुभ फलदायक हैं।व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।घर में शमी पेड़ लगाएं।

8.वृश्चिक- सूर्य तृतीय भाव में रहकर पारिवारिक कार्यों में प्रगति देंगे।चन्द्रमा तथा गुरु पँचम शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है ।मेष के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

9.धनु- आज सूर्य इसी राशि से द्वितीय तथा चन्द्रमा -गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है।जाँब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।चने की दाल का दान करें।

10. मकर- शनि इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा -गुरु तृतीय गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला व हर रंग शुुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

11 .कुम्‍भ - शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा तथा गुरु एक साथ मीन में है।राजनीति को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।आसमानी व नीला रंग शुुभ है।सात अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

12 .मीन- सूर्य मकर व गुरु-चन्द्रमा इसी राशि में शुभ हैं। जाँब में उन्नति होगी। शुक्र व बुध मीडिया,आईटी व फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।नारंगी व हरा रंग शुभ है।तिल व गुड़ का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article