अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 25 january 2023 : आज का दिन संतान के लिए सफलता का है , जानें आज का अपना राशि‍फल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 24, 2023, 06:03 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 january 2023 :आज के दिन चन्द्रमा कुंभ राशि में है व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है।जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यवसाय के लिए आज का दिन शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व एकादश चन्द्रमा जाँब के लिए अनुकूल है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Image

Horoscope Today , 25 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 जनवरी का राशिफल-

आज के दिन चन्द्रमा कुंभ राशि में है व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष,तुला व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

1.मेष- आज शुक्र व सूर्य तथा एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

2.वृष- आज का दिन संतान के लिए सफलता का है।बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।

3.मिथुन- व्यवसाय के लिए आज का दिन शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व एकादश चन्द्रमा जाँब के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।कम्बल व तिल का दान करें।

4.कर्क- चन्द्रमा जो कि मन का कारक ग्रह है जो अष्टम व गुरु मकर में है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है।श्री गणेश जी की उपासना करें। आज मंगल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

5.सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य -शुक्र शुभ रहेंगे।इस राशि से नवम गोचर कर रहा चन्द्रमा भाग्य के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

6.कन्या- सूर्य -शुक्र व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु जीवन साथी के लिए लाभकारी है।शनि भी मकर का होकर पॉलिटीक्स के लिए मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7.तुला- सूर्य हेल्थ के लिए शुभ फलदायक हैं।जाँब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। उड़द का दान करें।

8.वृश्चिक- मकर का सूर्य व पँचम चन्द्रमा शिक्षा में प्रगति देंगे। गुरु पँचम होकर आईटी व मैनेजमेंट शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए सफलता का है ।मेष व तुला के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

9.धनु- आज शुक्र शुभ है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती अब समाप्त है।जाँब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

10. मकर- शनि व चन्द्रमा पॉलिटीक्स में सफल करेंगे।शुक्र द्वादश गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुुभ है।

11. मकर- गुरु द्वितीय भाव में है।जाँब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।आसमानी व हरा रंग शुुभ है।विष्णु जी की उपासना करें व अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

12 .मीन- सूर्य इसी राशि से एकादश व गुरु इसी राशि में शुभ हैं।पॉलिटीक्स में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल व आईटी जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है।जाँब में व्यस्त रहेंगे।पीला व लाल रंग शुभ है।गाय को पालक ख़िलाएं।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article