अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 23 january 2023 : आज दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का होगा समावेश , जानें क्‍या कहता है आज का राशि‍फल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 22, 2023, 07:34 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 january 2023 : आज धनिष्ठा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा 01:52 दोपहर तक मकर राशि में रहेंगे फिर कुम्भ राशि में आएंगे। कन्या व मकर के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला राशि‍ स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।

Image

Horoscope Today , 23 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 जनवरी 2023 का राशिफल: आज धनिष्ठा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा 01:52 दोपहर तक मकर राशि में रहेंगे फिर कुम्भ राशि में आएंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं।सूर्य मकर व चन्द्रमा शनि की राशि में रहकर युवाओं की लवलाइफ को बेहतर करेंगे।दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।कन्या व मकर के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

1.मेष- आज चन्द्रमा का दशम भाव में व सूर्य का दशम गोचर धन लाभ तो देगा लेकिन स्वास्थ्य में परेशानी दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।कम्बल का दान करें।जाँब में तनाव रह सकता है।

2.वृष- आज का दिन जाँब में विशेष सफलता का है। सूर्य के मकर गोचर स्वास्थ्य के लिए शुभ है।रुके धन का आगमन हो सकता है।बैंकिंग,आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उड़द का दान करें।

3.मिथुन- गुरु का इस राशि से दशम व सूर्य का मकर व चन्द्रमा का अष्टम गोचर सफलता कारक है। बिजनेस में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।

4.कर्क- 01:52 pm तक इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का अष्टम गोचर आर्थिक सुख में उन्नति देगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

5.सिंह- आज सूर्य का मकर व चन्द्रमा का 01:52 pm के बाद कुम्भ राशि में गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए मंगलमय है।जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।तिल व गुड़ का दान करें।उच्चाधिकारियों के सहयोग को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

6.कन्या- 01:52 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता देंगे। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।हरा व आसमानी रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।गुरु का आर्शीवाद लें।

7.तुला- खष्ठम गुरु व चतुर्थ सूर्य व 01:52 pm के बाद चन्द्रमा का कुम्भ में रहना मङ्गलमय है। शनि का पँचम गोचर लाभ प्रदान कर रहे हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

8.वृश्चिक- आज सूर्य का इस राशि से तृतीय गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। सूर्य व चन्द्रमा सफलता देगा। मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है।गुड़ का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।गाय को पालक खिलाएं।

9.धनु- आज गुरु मीन तथा सूर्य इसी राशि से द्वितीय व शनि तृतीय रहकर आईटी ,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

10.मकर- राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय व मित्र ग्रह शुक्र कुम्भ तथा 01:52 pm के बाद चन्द्रमा इस राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं।पॉलिटीक्स को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।गेंहू व गुड़ का दान करें।

11.कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है।इस राशि में गोचर करता शनि,मकर राशि के सूर्य व 01:52 pm के बाद इस राशि के चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें ।आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12.मीन- आज जांब में इस राशि का गुरु व कुम्भ के शुक्र -शनि चमत्कारिक हैं। 01:52 pm के बाद द्वादश चन्द्रमा किसी समस्या को समाप्ति दे सकता है।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व गुड़ का दान करें।बड़े भाई का खूब आशीर्वाद लें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article