अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 20 january 2023 : आज का दिन राजनीति में विशेष सफलता का है, जानें कैसा रहेगा आज का आपका दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 20, 2023, 07:31 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 january 2023 : आज प्रेम के कारक ग्रह शुक्र मकर में रहकर युवाओं की लवलाइफ को बेहतर करेंगे। मकर व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आज का दिन राजनीति में विशेष सफलता का है जानें आज का राशि‍फल।

Image

Horoscope 20 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 जनवरी 2023 का राशिफल- आज चन्द्रमा धनु राशि में है। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। प्रेम के कारक ग्रह शुक्र मकर में रहकर युवाओं की लवलाइफ को बेहतर करेंगे।दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। बुध धनु व शनि कुम्भ में हैं।आज मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1.मेष- आज चन्द्रमा व बुध का नवम व सूर्य -शुक्र का इस राशि से दशम गोचर जाँब में कोई नवीन पद दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।कम्बल का दान करें।लव लाइफ बेहतर रहेगा।

2.वृष- आज का दिन राजनीति में विशेष सफलता का है। शुक्र के मकर गोचर प्रेम में सफलता दे सकता है।जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।तिल का दान करें।

3.मिथुन- सूर्य-शुक्र का इस राशि से अष्टम व चन्द्रमा का सप्तम गोचर प्रेम में सफलता कारक है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

4.कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का धनु गोचर पॉलिटीक्स में उन्नति देगा। मीडिया,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।

5.सिंह- आज सूर्य -शुक्र का मकर व चन्द्रमा का पँचम गोचर मंगलमय है।जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मसूर का दान करें।युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।भगवान सूर्य जी की उपासना करें।

6.कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ में है।जाँब में प्रगति से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है।ससुराल पक्ष से लाभ सम्भव है।हरा व नीला रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

7.तुला- राशि स्वामी शुक्र का इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा का तृतीय में तथा शनि का पँचम गोचर जाँब में प्रगति को लेकर अच्छा प्रभाव देंगे। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज सिंह व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व हरा रंग शुभ है।तिल व कम्बल का का दान करें।

8.वृश्चिक- आज सूर्य का मकर,बुध व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में सफलता तो वहीं जाँब में उत्कर्ष देगा।कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है।मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

9.धनु- आज सूर्य -शुक्र इसी राशि से द्वितीय, व शनि तृतीय रहकर जाँब के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

10.मकर- राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य -शनि मकर तथा चन्द्रमा धनु में हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

11.कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है। शनि इस राशि के व सूर्य -मकर व धनु के चन्द्रमा गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें ।सफेद व नीला रंग शुभ है।उड़द व गुड़ का दान करें।

12.मीन- आज जांब में एकादश शुक्र व सूर्य व धनु का चन्द्रमा तथा इस राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे जाँब में प्रोमोशन को नवीन दिशा दे सकता है।वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व कम्बल का दान करें।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article