अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 18 january 2023 : आज वृश्चिक व मेष राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी , जानें कैसा रहेगा बाकि राशि‍यों के लिए आज का दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 17, 2023, 06:13 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 january 2023 : आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है व अनुराधा नक्षत्र है। आज वृष व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। जाॅब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें ।

Image

Horoscope 18 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 जनवरी का राशिफल-

सुजीत जी महाराज-

आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है व अनुराधा नक्षत्र है। सूर्य अभी शुक्र व शनि के साथ मकर व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज वृश्चिक व मेष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1.मेष- आज दशम सूर्य व शुक्र व अष्टम चन्द्रमा तथा द्वादश गुरु जाँब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

2.वृष- आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व नीला रंग शुभ है।तुलसी का पेड़ लगाएं।गाय को पालक खिलाएं।कम्बल दान करें।

3.मिथुन- सूर्य -शुक्र अष्टम का होकर स्वास्थ्य के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व खष्ठम चन्द्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल है। जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द व गुड़ का दान करें।

4.कर्क- सूर्य -शुक्र इसी राशि से सप्तम ,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि वृश्चिक में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।शिव उपासना करें। आज शनि के द्रव्य काले कम्बल का दान करें।

5.सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य -शुक्र इसी राशि से खष्ठम भाव में रहेंगे।शुक्र वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

6.कन्या- सूर्य -शुक्र इसी राशि से पँचम रहकर छात्रों को लाभ देंगे। सप्तम गुरु व पँचम शुक्र लव लाइफ के लिए लाभकारी है।चन्द्रमा तृतीय भाव में है।शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।राजनीतिज्ञों से लाभ हो सकता है।

7.तुला- चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय में होकर परिवार के लिए शुभ फलदायक हैं।बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा।नीला व बैगनी रंग शुभ है।व्यय पर नियंत्रण रखें।किसी शिव मंदिर में भगवान का जलाभिषेक करें।

8.वृश्चिक- चन्द्रमा इसी भाव में रहकर प्यार व अन्य रिश्ते संबंधों में भावुकता देंगे। गुरु पँचम संतान के लिए मंगलमय है।आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है ।मकर का शुक्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।नारंगी व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

9.धनु- सूर्य शुक्र व शनि मकर में है। आज चन्द्रमा द्वादश यानी व्यय भाव में गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है।परिवार में संतान के विवाह को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।गेंहू व गुड़ का दान करें।

10 .मकर- सूर्य -शुक्र मकर में हैं। शनि इसी राशि में वक्री व मङ्गल पँचम में गोचर करेंगे। आफिस में वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें।आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है।शिक्षा में सफलता मिलेगी ।जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।बैगनी व हरा रंग शुुभ है।

11. मकर- सूर्य तथा शुक्र द्वादश लाभ देंगे। द्वादश शुक्र बहुत ही शुभ होता है।शनि भी इसी राशि से द्वादश में है।व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे ।तिल का दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।सफेद व नीला रंग शुुभ है।हनुमान जी की उपासना करें व अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन- सूर्य -शनि इसी राशि से एकादश व गुरु इसी राशि में शुभ हैं।जाँब में उन्नति होगी। शुक्र घर व मकान के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article